अभिषेक शर्मा के आउट होने पर पाकिस्तानी फैन का रिएक्शन वायरल

अभिषेक शर्मा के आउट होने पर पाकिस्तानी फैन का रिएक्शन वायरल


Last Updated:

एशिया कप में अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं, लेकिन फाइनल में जल्दी आउट हो गए. भारत ने तिलक वर्मा की पारी से 9वीं बार खिताब जीता.

अभिषेक शर्मा के आउट होने पर पाकिस्तानी फैन का रिएक्शन वायरल

नई दिल्ली. एशिया कप में भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा ने जमकर बवाल काटा. उन्होंने हर टीम के गेंदबाजों को चौके छक्के जमाए. पाकिस्तान का हाल तो इतना खराब कर दिया कि उसके प्रमुख गेंदबाज को गली का बॉलर बना दिया. शाहीन अफरीदी, फहीम अशरफ और हारिस रऊफ की लाइन लेंथ बिगाड़ दी. इसमें से शाहीन को तो पहली बॉल सुपर 4 में छक्का भी जमाया था. एशिया कप फाइनल से पहले हर तरफ सिर्फ अभिषेक शर्मा की ही बात हो रही थी. पाकिस्तान टीम के फैंस भी उनके आउट होने की दुआ मांग रहे थे और इसके कबूल होने पर स्टेडियम में पागल की तरह डांस करने लगे.

भारत और पाकिस्तान के बीच इस एशिया कप में तीन बार मुकाबला हुआ. इसमें से दो बार अभिषेक शर्मा ने जमकर पाक गेंदबाजों की कुटाई कर दी. लीग मैच में 31 रन बनाकर आउट हुए इस ओपनर ने सुपर 4 में पाकिस्तान के खिलाफ 39 बॉल पर 74 रन की पारी खेल डाली. इसमें 5 छक्के और 6 चौके शामिल थे. शोएब अख्तर से लेकर आम फैन तक की एक ही दुआ थी अगर अभिषेक शर्मा फाइनल मे जल्दी आउट हो गए तो मैच उनकी टीम की तरफ मुड़ सकता है.

View this post on Instagram





Source link