सड़क से नीचे पलटी पिकअप और उससे बिखरा सामान।
पन्ना-अमानगंज रोड पर अकोला के पास एक तेज रफ्तार पिकअप कार बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में पिकअप में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल पन्ना के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
.
यह घटना सोमवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई। पुष्पेंद्र (35) और राज उर्फ गोविंद (34) टाटा पिकअप वाहन (एमपी-19 ज़ेडजे 3414) से पन्ना से सीमेंट प्लांट पुरैना की ओर जा रहे थे। अकोला के पास सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पिकअप बेकाबू हो गई।
सड़क से नीची पलटी पिकअप।
बेकाबू पिकअप सड़क से करीब 10 फीट दूर गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
जिला चिकित्सालय पन्ना में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया है। हादसे में पिकअप कार में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया है।