- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- In Seven Days, The Government Gave The Money To The Eligible People And After 15 September, Demanded The Unutilized Amount, Hence The Responsible Officers Became Active
खंडवा14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
निगम अफसरों की लापरवाही के कारण शहर के 300 लोगों को छत की ऊंचाई तक मकान बनाने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त नहीं मिल पाई। लोग बार-बार निगम के चक्कर लगाते रहे, लेकिन अफसर शासन से राशि नहीं मिलने का बहना बनाते रहे। लोगों ने गर्मी और बारिश का मौसम खुले में गुजारा। सिर पर छत नहीं होने के कारण किसी तरह आसरे के लिए बल्लियों पर टीन रखे तो गर्मी में लू के थपेड़ों का सामना किया। वहीं बारिश में चारों तरफ से बौछारों का पानी घरों में आया।
तब भी जिम्मेदार अफसरों ने पात्र लोगों को दूसरी किस्त का भुगतान नहीं किया। अब शासन से अनुपयोगी रखी राशि का उपयोग सात दिन में नहीं होने और 15 सितंबर तक राशि का उपयोग नहीं होने पर वापस जमा करने के लिए अपर आयुक्त सह मिशन संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल ने पत्र जारी किया तो निगम अफसर सक्रिय हो गए।
शनिवार को आयुक्त हिमांशु भट्ट ने योजना की समीक्षा कर पहली, दूसरी और तीसरी डीपीआर के कुल 710 लोगों को किस्तों का भुगतान करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधीनस्थ अफसरों से कहा कि संयुक्त रूप से कार्रवाई कर प्रकरणों का निपटान कर भुगतान कराने के लिए प्रकरण ऑडिट विभाग को भेजने के लिए तैयार कराए।
निगम सभागृह में जनकार्य एवं उद्यान विभाग तथा वित्त एवं लेखा विभाग के अधिकारियों से निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने कहा कि योजना के तहत लोगों को लाभ जल्दी मिलें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली डीपीआर के कुल 1050 लोगों में से 10 लोगों को तीसरी किस्त की राशि 50-50 हजार रुपए, दूसरी डीपीआर के 2070 लोगों में से 50 को पहली किस्त एक-एक लाख रुपए और 300 लोगों को दूसरी किस्त दी जाएगी।
इसी तरह तीसरी डीपीआर के 772 लोगों में से 350 लोगों को पहली किस्त की राशि एक-एक लाख रुपए देना है। इसके लिए 710 हितग्राहियों के प्रकरणों पर तत्काल कार्रवाई कर ऑडिट शाखा में भेज कर भुगतान की कार्रवाई की जाए। बैठक में प्रभारी कार्यपालन यंत्री अंतर सिंह तंवर, सहायक यंत्री वर्षा घिडोडे, एचआर पांडे, लेखा अधिकारी राजेंद्र रावत उपयंत्री राकेश कलम, भरत सुरजाए सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
लोगों के खातों में तीन-चार दिन में जमा होगी राशि
तीन-चार दिन में पात्र लोगों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त की राशि जमा हो जाएगी। इसके लिए कार्रवाई की जा रही है। हिमांशु भट्ट, आयुक्त, नगर निगम
आवास योजना पर एक नजर
422 ग्राम पंचायतों में चल रहा है काम
7991 आवास का लक्ष्य
6936 आवास पूर्ण हुए
87% मकान बन चुके अब तक
बांस-बल्ली पर टीन बांधकर भारती यादव का परिवार इस तरह कर रहा गुजर-बसर
प्रधानमंत्री आवास योजना के कोविड काल में बने मकानों का शनिवार को डिजिटल गृह प्रवेश हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हितग्राही को डिजिटल गृह प्रवेश करवाया। इस दौरान ग्राम गोंडवाड़ी के हितग्राही दिनेश प्रेम कृष्ण मोहनलाल ने बताया हमने सोचा भी नहीं था, ऐसे मकान में रहने का अवसर मिलेगा। हमारे दादा, परदादा कवेलू के कच्चे मकान मे रहते थे, पर मुझे पीएम आवास से पक्का मकान का लाभ मिला। कार्यक्रम में जप अध्यक्ष कंचन बाई तनवे, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर जायसवाल, कुलजीतसिंह चुग्गा, अमित यादव, अखलेश पटेल आदि मौजूद थे।
0