नाले में डूबने से भाई-बहन की मौत: दुर्गा प्रतिमाएं देखने गए थे, घर लौटते समय बारिश के दौरान तेज बहाव की चपेट में आ गए – Umaria News

नाले में डूबने से भाई-बहन की मौत:  दुर्गा प्रतिमाएं देखने गए थे, घर लौटते समय बारिश के दौरान तेज बहाव की चपेट में आ गए – Umaria News


उमरिया जिले के छीर पानी गांव में नाले में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। बिलासपुर पुलिस चौकी प्रभारी सत्यदेव यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान दीपिका सिंह (उम्र 7 वर्ष) और अंकुश सिंह (उम्र 5 वर्ष) के रूप में हुई है।

.

दीपिका और अंकुश अपने बड़े भाई किशन सिंह (उम्र 10 वर्ष) के साथ गांव में दुर्गा प्रतिमाओं को देखने के लिए कोल्हाइन नाला पार कर गए हुए थे। जब तीनों बच्चे लौट रहे थे, तभी अचानक हुई बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव तेज हो गया।

इसकी चपेट में आने से दीपिका और अंकुश सिंह बह गए। उनका बड़ा भाई किशन सिंह किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने तत्काल नाले में तलाश शुरू की। लगभग आधा किलोमीटर दूर दोनों भाई-बहन का शव मिला। शवों का पोस्टमॉर्टम मंगलवार को किया जाएगा।



Source link