मोहसिन नकवी मेडल और ट्रॉफी लौटाने को तैयार, लेकिन रख दी ये शर्त

मोहसिन नकवी मेडल और ट्रॉफी लौटाने को तैयार, लेकिन रख दी ये शर्त


Last Updated:

एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी भारतीय टीम को एशिया कप मेडल और ट्रॉफी देने को तैयार हो गए हैं. लेकिन इसके लिए नकवी ने एक शर्त रखी है. नकवी का कहना है कि वो मेडल और ट्रॉफी तभी देंगे जब इसके लिए एक औपचारिक समारोह आयोजित होगा.

मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी देने के लिए अब रखी ये शर्त.

नई दिल्ली. एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने कथित तौर पर एशिया कप विजेता टीम के मेडल और ट्रॉफी भारतीय टीम को सौंपने पर राजी हो गए हैं.हालांकि इसके लिए उन्होंने एक शर्त रख दी है. नकवी चाहते हैं कि इसके लिए एक औपचारिक समारोह आयोजित किया जाए. भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 9वीं बार अपने नाम किया था. लेकिन मैच के बाद भारतीय टीम ने ट्रॉफी को नकवी के हाथों लेने से मना कर दिया था. इसके बाद जमकर बवाल हुआ. नकवी पुरस्कार समारोह में बीच मैदान पर आकर स्टेज पर खड़े रहे लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने उनके हाथ से ट्रॉफी नहीं ली. नकवी भी अपने जिद्द पर अड़े रहे. बाद में एसीसी प्रमुख नकवी ट्रॉफी को लेकर होटल में चले गए. जिसके बाद भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी और मेडल के जश्न को सेलिब्रेट किया.

क्रिकबज़ की रिपोर्ट के अनुसार, मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने एशिया कप आयोजकों को अपनी शर्त बता दी है.लेकिन ऐसा कोई समारोह आयोजित होने की संभावना कम ही है. जिसका मतलब है कि यह ‘गतिरोध’ फिलहाल जारी रहने वाला है. नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष और पाकिस्तान में एक प्रभावशाली राजनेता भी हैं. इसलिए इसमे हैरानी की बात नहीं है कि रविवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए फाइनल के बाद मैच के बाद के पुरस्कार वितरण समारोह में उन्होंने भारत की मांगों पर कोई नरमी नहीं दिखाई.

मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी देने के लिए अब रखी ये शर्त.

भारत ईसीबी के अध्यक्ष खालिद अल जरोनी से ट्रॉफी लेने को तैयार था
भारत ने दुबई में पाकिस्तान को फाइनल में 5 विकेट से मात दी. भारत ने कहा कि वे मोहसिन नकवी से अपनी मेहनत से अर्जित ट्रॉफी और पदक स्वीकार नहीं करना चाहते. यह राजनेता दुनिया के इस हिस्से में अपने भारत-विरोधी बयानों और भारतीय भावनाओं का मजाक उड़ाने के लिए बदनाम है.टीम को शक्तिशाली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का समर्थन प्राप्त था. प्रशासक और सूर्यकुमार यादव के साथियों के बीच एक घंटे तक चली जद्दोजहद के दौरान बातचीत हुई. भारत ने अमीरात क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष खालिद अल ज़रोनी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम से ट्रॉफी स्वीकार करने का प्रस्ताव रखा. लेकिन नकवी शायद अपने देश में अपनी छवि बचाने के लिए इस पर अड़े रहे और कहा कि ट्रॉफी वही देंगे.

नकवी के पीछे अधिकारी ट्रॉफी को लेकर चले गए
इसके बाद जो हुआ वह और भी अभूतपूर्व था. मोहसिन नकवी न सिर्फ मंच से उतरकर स्टेडियम से बाहर चले गए, बल्कि एसीसी के अधिकारी भी ट्रॉफी लेकर उनके पीछे-पीछे चले गए. अब खबर है कि ट्रॉफी एसीसी मुख्यालय में रखी गई है, जो स्टेडियम से ज्यादा दूर नहीं है, जबकि भारतीयों ने अपनी जीत का जश्न अनोखे अंदाज़ में मनाया.भारतीय खिलाड़ियों ने अपने हाथों को उपर उठाकर काल्पनिक ट्रॉफी उठाई और कॉफी के ‘कप’ या ट्रॉफी इमोजी के साथ तस्वीरें पोस्ट की.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

मोहसिन नकवी मेडल और ट्रॉफी लौटाने को तैयार, लेकिन रख दी ये शर्त



Source link