पूरे टूर्नामेंट में खेली सिर्फ एक ही गेंद, उसी पर चौका मारा, लाजवाब हैं रिंकू

पूरे टूर्नामेंट में खेली सिर्फ एक ही गेंद, उसी पर चौका मारा, लाजवाब हैं रिंकू


Last Updated:

Rinku Singh: अक्सर गॉड्स प्लान बोलने वाले रिंकू सिंह के लिए गॉड ने इतना शानदार प्लान बनाया था, इसका अंदाजा जो उन्हें भी नहीं था. एशिया कप की पहली और आखिरी गेंद खेलते हुए उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भारत को खिताबी जीत दिला दी.

रिंकू सिंह ने विनिंग शॉट मारकर भारत को एशियन चैंपियन बनाया

दुबई: जब आपको ईश्वर इंतजार करवाता है तो ये यकीन मानिए इस सब्र का फल हमेशा मीठा ही होगा. रिंकू सिंह से बेहतर भला ये बात कौन समझ सकता है. पूरे एशिया कप भर रिंकू सिंह बेंच पर अपनी बारी का इंतजार करते रहे. फाइनल से चंद घंटे पहले उन्हें पता लगा कि वह खेलने वाले हैं और टूर्नामेंट में उन्हें सिर्फ एक ही गेंद खेलने को मिली, जिसमें चौका जड़कर उन्होंने भारत को पाकिस्तान पर खिताबी जीत दिला दी.

दरअसल, इंजर्ड हार्दिक पंड्या के चलते कोच गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट ने रिंकू सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया. मैच में पहले कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को सिर्फ 146 रन पर समेटा. बाद में तिलक वर्मा ने नाबाद 69 रन बनाकर भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया, लेकिन विनिंग शॉट लगा रिंकू सिंह के बल्ले से.



Source link