मंधाना वर्ल्ड कप के पहले मैच में हुईं फ्लॉप, 40 साल की बॉलर की हुईं शिकार

मंधाना वर्ल्ड कप के पहले मैच में हुईं फ्लॉप, 40 साल की बॉलर की हुईं शिकार


Last Updated:

Smriti Mandhana World Cup campaign with a single digit score: स्मृति मंधाना वनडे वर्ल्ड कप 2025 के पहले मैच में फेल हो गईं. ऑस्ट्रेलिया खिलाफ बाइलेटरल सीरीज में शानदार फॉर्म दिखाने वाली मंधाना गुवाहाटी में जारी विश्व कप के पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 2 चौके जड़कर पवेलियन लौट गईं. मंधाना इस साल पहली बार दोहरे अंक में नहीं पहुंच पाई हैं.

स्मृति मंधाना 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं.

नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने वनडे विश्व कप में खराब शुरुआत की है. मंधाना को पहले मैच में श्रीलंका ने सस्ते में पवेलियन भेज दिया. मंधाना को 40 साल की गेंदबाज ने आउट किया. भारत को श्रीलंका ने मैच के चौथे ओवर में ही बड़ा झटका दिया.बाएं हाथ की बल्लेबाज मंधाना गेंदबाज उदेशिका प्रबोधिनी की गेंद पर शॉट खेला जिसे विशमी गुणारत्न ने कैच किया. मंधाना 10 गेंदों पर 2 चौके जड़कर 8 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गईं. विश्व कप से पहले मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. इस साल यह मंधाना का पहला सिंगल डिजिट स्कोर है.

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत कर रही है. श्रीलंका ने गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. भारत की ओर से प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने पारी की शुरुआत की. भारत ने 14 के स्कोर पर मंधाना का विकेट गंवा दिया. मंधाना बेशक पहले मैच में जल्दी आउट हो गईं लेकिन ग्रुप स्टेज पर उन्हें अभी 6 मैच और खेलने को मिलेंगे जिसमें वह बेहतरीन बल्लेबाजी कर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती हैं.

स्मृति मंधाना 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं.

मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 सेंचुरी जड़ी थी
अनुभवी ओपनर स्मृति मंधाना ने हाल में भारत में संपन्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों में की वनडे सीरीज में 2 शतक और एक अर्धशतकीय पारी खेली थी. उन्होंने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे वनडे में 117 रन की पारी खेली थी जबकि तीसरे और आखिरी वनडे में 125 रन बनाए थे. सीरीज के पहले वनडे में मंधाना ने 58 रन बनाए थे. भारत ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था.

स्मृति मंधाना विश्व कप में बना सकती हैं ये रिकॉर्ड
मंधाना अगर विश्व कप में तीन शतकीय पारी खेलने में सफल रहीं तो वह महिला वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन जाएंगी.मंधाना 64 रन बनाते ही इस साल 1000 वनडे रन पूरा कर लेंगी. विश्व कप से पहले मंधाना इस साल 14 पारियों में 928 रन बना चुकी थीं. मंधाना के पास महिला वनडे में वह सबसे तेज पांच हजार रन बनाने का सुनहरा मौका है. स्मृति मंधाना के पास महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज पांच हजार रन बनाने का मौका है. वह 108 पारियों में 4996 रन बना चुकी हैं.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

मंधाना वर्ल्ड कप के पहले मैच में हुईं फ्लॉप, 40 साल की बॉलर की हुईं शिकार



Source link