आईपीएल 2026 की शुरुआत में अभी काफी समय है. यह एक ऐसी लीग है जिसकी चर्चा पूरे साल रहती है. इसी बीच आईपीएल की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बिकने की खबर आ रही है. आरसीबी के पूर्व मालिक ललित मोदी ने फ्रेंचाइजी के बिकने की ओर इशारा किया है. उन्होंने अपने सोशल हैंडल पर एक पोस्ट किया, जिससे ऐसा लग रहा है आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम को अब नया मालिक मिलेगा. साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए फ्रेंचाइजी के भविष्य पर काफी कुछ कहा.
इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी
उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, इससे पहले भी RCB को बिकने को लेकर अफवाहे थी, लेकिन अब लगता है मालिकों ने फ्रेंचाइजी को बेचने का फैसला कर ही लिया है. मुझे पूरा भरोसा है की ये टीम एक फ्रेंचाइजी के तौर पर बिकने के लिए पूरी तरह से मौजूद होगी. इसमें कोई भी बड़ा ग्लोबल फंड या कंपनी निवेश कर सकती है. इससे बेहतर कोई मौका नहीं हो सकता इस फ्रेंचाइजी को खरीदने का. जो आरसीबी की टीम को खरीदेगा उसे मेरी तरफ से ढेर सारी बधाई.
Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) September 29, 2025 >
पहले गुजरात टाइटंस अब RCB
बता दें कि आरसीबी कोई पहली टीम नहीं है जो बिक रही है. इससे पहले आईपीएल की ही फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस भी बिक चुकी है. पिछले सीजन में गुजरात को टॉरेंट ग्रुप ने अपना बनाया था. हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को खरीदता कौन है.
17 सालों बाद जीता था खिताब
17 सालों से खिताब के तालाश में रही आरसीबी ने पिछले साल खिताब अपने नाम किया था. फाइनल में खेले गए पंजाब किंग्स के साथ मैच में आरसीबी ने बाजी मारी थी. विराट कोहली का सपना पूरा हुआ था और आरसीबी पहली बार खिताब जीतने में कामयाब रही थी. ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को खरीदने वाले मालिक की मौज ही मौज होगी. ये आईपीएल की सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी में से एक है.
ये भी पढ़ें:’सच कहूं तो बहुत डर…,’ शिवम दुबे ने खोला फाइनल मैच का अनसुना राज, उड़ा दिए सबके होश