कुएं में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत: अशोकनगर में दोस्तों के साथ नहाते समय हुआ हादसा, परिजनों ने निकाला बाहर – Ashoknagar News

कुएं में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत:  अशोकनगर में दोस्तों के साथ नहाते समय हुआ हादसा, परिजनों ने निकाला बाहर – Ashoknagar News



अशोकनगर के शाढ़ौरा थाना क्षेत्र के चिरोला गांव में मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई। कुएं में नहाते समय 10 वर्षीय समीर पुत्र शरीफ सपेरा की डूबने से मौत हो गई।

.

जानकारी के अनुसार, समीर मंगलवार सुबह अपने दोस्तों के साथ कुएं में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने तुरंत परिवार के सदस्यों को घटना की सूचना दी।

परिजनों ने बचाने की कोशिश की

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और कुएं में कूदकर बच्चे की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में समीर को पानी से बाहर निकाल लिया गया।

अस्पताल में मृत घोषित

इस बीच पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बच्चे को शाढ़ौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने समीर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

बताया गया कि जिस कुएं में यह हादसा हुआ, वह मुरम और पत्थरों से बना था और लगभग दो फीट खाली था।



Source link