मैं बता नहीं बता सकता.. तिलक से बीच मैच में बदजुबान हुआ था पाकिस्तान, वर्मा जी ने खोला पूरा राज

मैं बता नहीं बता सकता.. तिलक से बीच मैच में बदजुबान हुआ था पाकिस्तान, वर्मा जी ने खोला पूरा राज


Tilak Varma: एशिया कप 2025 फाइनल में टीम इंडिया के संकटमोचक तिलक वर्मा ने स्वदेश लौटकर पाकिस्तानी टीम की पोल खोलकर रख दी है. फाइनल में जीत के बाद तिलक काफी आक्रामक अंदाज में जीत का जश्न मनाते नजर आए. उन्होंने बल्ले से जवाब दिया और पाकिस्तानियों को अपनी बेबाक बल्लेबाजी से घुटनों पर आने पर मजबूर कर दिया. तिलक वर्मा का एशिया कप से वापसी के बाद जोरदार स्वागत देखने को मिला. उन्होंने बताया कि मैच में पाकिस्तानी प्लेयर्स उन्हें कैसे उकसा रहे थे. 

क्या बोले तिलक वर्मा?

मंगलवार को तिलक वर्मा ने पत्रकारों से कहा, ‘पाकिस्तान हमेशा खिलाड़ियों का ध्यान भटकाने की कोशिश करता है. जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था, तब बहुत सी बातें हुईं. लेकिन मैं आपको कैमरे पर नहीं बता सकता. भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबलों में ऐसा होता है. हम खेल के बीच में बहुत कुछ कह देते हैं, लेकिन असली जवाब तब मिलता है. जब आप मैच जीतते हैं. मुझे यही करना था, मैंने यही किया.’

Add Zee News as a Preferred Source


डरे हुए थे तिलक वर्मा

तिलक वर्मा ने बताया कि वह डरे हुए थे. उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत दबाव और घबराहट में था. मेरे दिमाग में बहुत कुछ चल रहा था. मेरे दिल और दिमाग में सिर्फ यही था कि मैं जो भी करूं देश के लिए अपनी जान लगा दूं. अगर दबाव में आकर असफल हो जाऊं तो यह सिर्फ मेरी नाकामी नहीं होगी. बल्कि 140 करोड़ लोगों को निराश करने जैसा होगा. ऐसा करने के लिए, मुझे शांत रहना था. बचपन से ही मैंने बुनियादी बातें सीखी हैं. यह आदत भी रही है कि शांत रहकर दिमाग में जो है, उसे पूरी तरह अमल में लाऊं.’

ये भी पढे़ं.. एशिया कप जीतने के बाद क्या करती पाकिस्तान टीम? अफरीदी ने बताया था ये प्लान, चूर-चूर हुए सपने

लड़खड़ा गई थी भारत की बैटिंग

भारतीय टीम एशिया कप फाइनल मुकाबले में 147 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. भारत ने बैटिंग में अपने धुरंधर बल्लेबाजों को खो दिया था. महज 20 रन के स्कोर पर 3 बल्लेबाज आउट हो चुके थे. इसके बाद तिलक वर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से मैच में जान डाली. उन्हें शिवम दुबे का साथ मिला. तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतक ठोका और टीम को जीत दिलाई.



Source link