संपत्ति विवाद में भाई को पीटा, पिता-पुत्र पर केस दर्ज: ग्वालियर में घर के बंटवारे को लेकर मारपीट, शिकायत पर जान से मारने की धमकी – Gwalior News

संपत्ति विवाद में भाई को पीटा, पिता-पुत्र पर केस दर्ज:  ग्वालियर में घर के बंटवारे को लेकर मारपीट, शिकायत पर जान से मारने की धमकी – Gwalior News



ग्वालियर के न्यू शांति नगर में घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई की पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर जनकगंज थाना पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना 28 सितंबर तड़के 3:30 बजे की है।

.

40 वर्षीय जितेंद्र शाक्य ने पुलिस को बताया कि उनका और बड़े भाई राजू शाक्य का एक साझा मकान है। उसी को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि राजू शाक्य और उनका बेटा कुलदीप आधी रात को घर आए और बंटवारे की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। जब जितेंद्र ने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर लात-घूंसों और डंडों से उसकी पिटाई कर दी। हमले में जितेंद्र को गंभीर चोटें आईं। साथ ही, आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

मेडिकल रिपोर्ट और पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने राजू शाक्य और उनके बेटे कुलदीप के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि साझा मकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र ने छोटे भाई पर हमला किया था। पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link