30 सितंबर 2025 से आईसीसी महिला वनडे विश्व कप की शुरुआत हुई. विश्व कप का पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत की स्टार महिला खिलाड़ी और भारतीय महिला टीम की कप्तान सभी की नजरें होंगी. जी हां, हम बात कर रहे हैं हरमनप्रीत कौर के बारे में. इस बार उनके पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं महिला वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली 5 खिलाड़ी के बारे में.
डिएंड्रा डॉटिन
आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन के नाम है. वेस्टइंडीज की तूफानी बल्लेबाज ने अभी तक वनडे विश्व कप में खेले 29 मैचों में 22 छक्के जड़ने का कारनामा किया है. वह इस बार टीम का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में उनका यह रिकॉर्ड आसानी से टूट सकता है.
हरमनप्रीत कौर
दूसरे नंबर पर भारत की स्टार महिला खिलाड़ी स्मृति मंधाना का नाम है. उन्होंने महिला वनडे विश्व कप में खेले 27 मैचों में 20 छक्के लगाए हैं. उनके पास वनडे विश्व कप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का ऐतिहासिक मौका है. 3 छक्के लगाते ही स्मृति वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाली खिलाड़ी बन जाएंगी.
सोफी डिवाइन
लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के सोफी डिवाइन का नाम आता है. उन्होंने अभी तक वनडे विश्व कप में खेले 25 मैचों में 18 छक्के लगाए हैं. उनके पास भी इतिहास रचने का बड़ा चांस है.
लिजेल ली
दक्षिण अफ्रीका की पूर्व सलामी बल्लेबाज लिजेल ली इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं. उन्होंने अपने वनडे विश्व कप के करियर में खेले 14 मुकाबले में 12 छक्के जमाए हैं.
क्लो ट्रायोन
लिस्ट में एक और दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी का नाम है. क्लो ट्रायोन इस मामले में पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने 18 मैचों में 11 छक्के लगाए हैं. उनके पास भी इतिहास बनाने का अवसर है.