Last Updated:
Suresh Raina Toronto Sixers Canada Super 60: सुरेश रैना की क्रिकेट के मैदान पर वापसी होने जा रही है.बाएं हाथ के पूर्व भारतीय बल्लेबाज को कनाडा में नई टीम मिल गई है. वह कनाडा सुपर 60 में दुनिया के बड़े इंटरनेशनल स्टार एलेक्स हेल्स, जेसन रॉय और आंद्रे फ्लेचर के साथ खेलेंगे. रैना 8 अक्टूबर को लीग का पहला मैच खेलने उतरेंगे.
नई दिल्ली. सुरेश रैना फिर मैदान पर चौकों और छक्कों की बारिश करने को तैयार हैं. रैना 8 अक्टूबर को कनाडा में क्रिकेट के मैदान में उतरेंगे. वह 10 ओवर के मैच खेलने उतरेंगे. कनाडा सुपर 60 के पहले एडिशन में रैना टोरंटो सिक्सर्स टीम से जुड़ गए हैं. बाएं हाथ के पूर्व भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रैना इस लीग में खेलने के लिए बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि वह मैदान पर उतरने को बेताब हैं.उन्होंने कहा है कि इस लीग में दुनिया के कई बड़े इंटरनेशनल स्टार उतर रहे हैं. उनके साथ रैना अपने खेल से दर्शकों को एंटरटेन करने को तैयार हैं. टोरंटो सिक्सर्स अपना पहला मैच 8 अक्टूबर, 2025 को ब्रैम्पटन ब्लिट्ज़ के खिलाफ खेलेंगे.
सुरेश रैना कनाडा में खेलेंगे क्रिकेट.
‘हम सुरेश रैना को इस टूर्नामेंट में लाकर बहुत खुश हैं’
कनाडा सुपर 60 के संस्थापक और अध्यक्ष अभिषेक शाह ने कहा, ‘हम सुरेश रैना को इस टूर्नामेंट में लाकर बहुत खुश हैं. उनकी मौजूदगी न केवल स्टार वैल्यू लाती है, बल्कि अनुभव का खजाना भी प्रदान करती है. युवा और उभरते खिलाड़ियों को मैदान के अंदर और बाहर, उनसे सीखने का मौका मिलेगा. जो उनके विकास के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन होगा.’
‘सुरेश रैना का हमारे साथ होना सम्मान की बात है’
टोरंटो सिक्सर्स के सीईओ सामी फरीदी ने कहा, ‘सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी का हमारी टीम में होना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है. वह विश्व कप विजेता हैं और दुनिया के कुछ सबसे बड़े टूर्नामेंट खेल चुके हैं. छोटे प्रारूप में उनका विशाल अनुभव हमारे लिए एक बड़ा फायदा होगा.’
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें