सोलह श्रृंगार और फैंसी ड्रेस गरबा प्रतियोगिता: भोपाल में पारंपरिक परिधानों और आभूषणों के संग प्रतिभागियों ने मन मोह लिया – Bhopal News

सोलह श्रृंगार और फैंसी ड्रेस गरबा प्रतियोगिता:  भोपाल में पारंपरिक परिधानों और आभूषणों के संग प्रतिभागियों ने मन मोह लिया – Bhopal News


नवरात्र के पावन अवसर पर राजधानी में परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिला। कोलार स्थित अवंतिका होम्स फेस-1, दानिश कुंज में दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित सोलह श्रृंगार एवं फैंसी ड्रेस गरबा प्रतियोगिता ने न सिर्फ सांस्कृतिक रंग बिखेरे बल्कि

.

प्रतियोगिता की थीम ‘सोलह श्रृंगार’ रही। रैम्प पर उतरी प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों, आभूषणों और आत्मविश्वास से दर्शकों का मन मोह लिया। सिंगल और जोड़ी दोनों श्रेणियों में हुए प्रदर्शन में आभा, संस्कृति और सौंदर्य का शानदार संगम नजर आया।

हुए कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम।

गरबा की थाप और मनोरंजन की बहार रंग-बिरंगी साड़ी, सोलह श्रृंगार से सजी महिलाएं और गरबा की थाप- इन सबने माहौल को उल्लासमय बना दिया। आयोजन में सरप्राइज गेम्स और मनोरंजक गतिविधियों ने भी समा बांधा। महिलाओं और दर्शकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और जीवंत बना दिया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही ‘सुहाग वितरण’ की रस्म। विवाहित महिलाओं को सुहाग सामग्री भेंट कर परंपरा को न केवल सम्मान दिया गया बल्कि सामाजिक संदेश भी दिया गया कि संस्कृति और नारी गरिमा का उत्सव मनाना ही असली प्रगति है। इस आयोजन को ज्योति सिंह ठाकुर, राजेंद्र सिंह ठाकुर और निशा सिंह (बंठन साड़ी) ने आयोजित करवाया।



Source link