Last Updated:
India vs West Indies Test Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2 अक्टूबर 2025 से खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम भारत पहुंच चुकी है. भारत लंबे समय बाद टेस्ट फॉर्मेट में वापसी कर रहा है. टीम इंडिया ने हाल में यूएई में एशिया कप टाइटल टी20 फॉर्मेट में जीता था. एशिया कप का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग क्रमश: सोनी स्पोर्ट्स और सोनी लिव पर किया गया था. लेकिन भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए मैच के समय और देखने के प्लेटफॉर्म में बदलाव हुआ है.
नई दिल्ली. शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरने को तैयार है. भारत-वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस मैचों की सीरीज खेली जाएगी.सीरीज का पहला टेस्ट मैच गुरुवार (02 अक्टूबर) से अहमदाबाद में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज की टीम रोस्टन चेज की कप्तानी में सीरीज खेलने के लिए भारत पहुंच चुकी है. भारत ने हाल में एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला था. तब एशिया कप का प्लेटफॉर्म सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क था लेकि भारत और वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में वह अब बदल गया है.
भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग.
भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स:
भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?
भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच गुरुवार (02 अक्टूबर) से खेला जाएगा.
भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा.टॉस सुबह 9:00 बजे होगा.
भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?
भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत-वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का लाइव प्रसारण कहां होगा?
भारत-वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.
भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉट स्टार एप्प पर होगी.
भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड
भारत और वेस्टइंडीज ने 100 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें वेस्टइंडीज़ ने 30 में जीत हासिल की है जबकि भारत 23 टेस्ट में विजयी रहा है. 47 मैच ड्रॉ रहे हैं. भारत इस सीरीज़ में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा, क्योंकि उसने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ हुई टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है. वेस्टइंडीज के सामने चुनौतियां हैं, लेकिन उसके पास ऐसे होनहार खिलाड़ी हैं जो हैरान करने का माद्दा रखते हैं.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें