रीवा में बीच सड़क पर चले चप्पल और डंडे,VIDEO: महिला और पुरुष के बीच ठनी,हाईवोल्टेज ड्रामा देखने जुटे लोग – Rewa News

रीवा में बीच सड़क पर चले चप्पल और डंडे,VIDEO:  महिला और पुरुष के बीच ठनी,हाईवोल्टेज ड्रामा देखने जुटे लोग – Rewa News


रीवा में बीच सड़क महिला पुरुष के बीच मारपीट हो गई। जहां महिला ने पुरुष पर चप्पल बरसाए तो वहीं पुरुष ने डंडे से मारपीट की। पूरी घटना पीली कोठी स्थित घंटाघर के सामने हुई। जहां स्थानीय लोगों ने किया बीच बचाव किया।

.

दरअसल शहर के शिल्पी प्लाजा स्थिति पीली कोठी में मंगलवार दोपहर बीच सड़क महिला और पुरुष का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां आपस में विवाद कर रहे महिला पुरुष ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की, जिस दौरान चप्पल और डंडे चले।

लोग बने रहे तमाशबीन, नहीं किया बचाव सड़क के बीचों-बीच महिला और पुरुष के बीच जमकर मारपीट हुई, जिस दौरान पहले तो लोग तमाशबीन की तरह मारपीट की घटना को देखते रहे लेकिन बाद में बीच बचाव कर मामले को शांत कर दिया गया। पीली कोठी स्थित साई मंदिर और घंटाघर के बीच बीच विवाद कर रहे महिला और पुरुष को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में साफ तौर पर महिला और पुरुष एक दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जिसमें महिला पुरुष के ऊपर चप्पले बरसा रही है, तो वहीं पुरुष दोनों हाथों में डंडे लेकर महिला को पीटता नजर आ रहा है।

पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हालांकि जब स्थानीय लोगों ने विवाद कर रहे दोनों लोगों से उनका परिचय और विवाद की वजह जाननी चाही तो दोनों ही वहां से चले गए और पुलिस केस में न फंसने की बात कही। महिला और पुरुष कौन हैं और उनके बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ है यह स्पष्ट नहीं हो सका, वहीं इस घटना की शिकायत भी थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। बहरहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों की तलाश कर रही है।

आपस में मारपीट करने के बाद दोनों चले गए।

दोनों में से किसी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई

दोनों में से किसी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई



Source link