बालाघाट में 14 फीट की सबसे बड़ी दुर्गा प्रतिमा: दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; आज होगा हवन-पूजन और भंडारा – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में 14 फीट की सबसे बड़ी दुर्गा प्रतिमा:  दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़; आज होगा हवन-पूजन और भंडारा – Balaghat (Madhya Pradesh) News


सिंधी मोहल्ले में स्थापित 14 फीट ऊंची दुर्गा प्रतिमा।

बालाघाट में शारदेय नवरात्र के समापन पर दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं को देखने के लिए देर रात तक लोग सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं, जिससे कई जगहों पर जाम की स्थिति भी बन रही है। जिले म

.

सिंधी मोहल्ले में 14 फीट की सबसे बड़ी प्रतिमा आकर्षक का केंद्र

नगर में सबसे बड़ी 14 फीट की प्रतिमा सिंधी मोहल्ले में स्थापित की गई है। इस प्रतिमा की लागत लगभग 80 हजार रुपए है, जबकि इसके डेकोरेशन पर तीन लाख रुपए का खर्च आया है। समिति प्रतिनिधि राकेश यादव ने बताया कि उनकी समिति 17 वर्षों से बालाघाट की महारानी के रूप में सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित करती आ रही है।

सर्किट हाउस में विराजित सबसे छोटी दुर्गा प्रतिमा।

वहीं, सर्किट हाउस में सबसे छोटी प्रतिमा विराजित की गई है, जिसकी लागत 5500 रुपए है और डेकोरेशन पर महज 10 हजार रुपए खर्च हुए हैं। समिति प्रतिनिधि मनीष कुमार के अनुसार, प्रशासनिक दिशानिर्देशों का पालन करते हुए उन्होंने सबसे छोटी प्रतिमा स्थापित की है, जिससे खर्च भी कम आया है।

आज दुर्गा नवमी के साथ शारदेय नवरात्र का समापन हो जाएगा। नगर के सभी दुर्गा पंडालों में हवन-पूजन के साथ कन्या भोज और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कल विजयादशमी से जिले सहित मुख्यालय में स्थापित प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू होगा। दुर्गा मंदिरों में स्थापित मनोकामना ज्योति कलश को भी कलश शोभायात्रा के साथ विसर्जित किया जाएगा।

शहर की सड़कों पर दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़।

शहर की सड़कों पर दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़।



Source link