भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क से बुधवार को राज्य स्तरीय वन्यप्राणी सप्ताह का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन और जबलपुर में नए जू बन रहे हैं। वहीं, लेपर्ड, मगरमच्छ, हाथी, घड़ियाल और सभी वन्य जीव संरक्षण में हम नंबर-1 हैं।
.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वन विभाग जल, थल और नभ में इको सिस्टम बनाने पर काम कर रहा है। प्रदेश में चीता मित्र, हाथी मित्र जैसे कई प्रोजेक्ट्स पर काम हो रहा है। डॉ. यादव ने गिद्धों के संरक्षण के लिए वन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इससे पहले उन्होंने गोल्फ ई-कार्ट और सफारी व्हीकल्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सप्ताह 1 से 7 अक्टूबर तक चलेगा। वन्य विहार में पेट्रोल और डीजल वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। सिर्फ ई-वाहनों को ही एंट्री दी जाएगी।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के वाहनों का भी लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय वन्यजीव सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पर्यटक वाहनों का लोकार्पण किया। वहीं, वन विहार में वन्यजीव संबंधित पुस्तक और पोस्टर का विमोचन किया। वहीं, वन्य प्राणी संरक्षण पुरस्कार भी दिए।