वेस्टइंडीज या भारत किसका पलड़ा है ज्यादा भारी? जानें क्या कहता है हेड टू हेड रिकॉर्ड, आंकड़े उड़ा देंगे होश

वेस्टइंडीज या भारत किसका पलड़ा है ज्यादा भारी? जानें क्या कहता है हेड टू हेड रिकॉर्ड, आंकड़े उड़ा देंगे होश


एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर 9वीं बार इतिहास रचा. अब 2 अक्टूबर यानी कल से भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों के टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है.  दोनों देशों के खिलाड़ी जोरों-शोरों से प्रैक्टिस में लगे हुए हैं. भारतीय टीम अपने विजय रथ को कायम रखना चाहेगी. वहीं, वेस्टइंडीज उलटफेर कर अपने पुराने रिकॉर्ड को बरकरार करने उतरेगी. ऐसे में रोमांचक सीरीज होने की उम्मीद है. आइए जानते हैं दोनों देशों के बीच के टेस्ट मैचों का क्या रिकॉर्ड रहा है. 

भारत बनाम वेस्टइंडीज
बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच अभी तक 100 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. इसमें वेस्टइंडीज 30 टेस्ट मैच जीतने में कामयाब रही है. आपको जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन भारत सिर्फ 23 टेस्ट मैच जीतने में कामयाब रही है. वहीं, 47 टेस्ट मैचों का कोई नतीजा नहीं आया है मतलब वो ड्रॉ रहे हैं. जब क्रिकेट में टेस्ट मैच की शुरुआत हुई थी उस समय वेस्टइंडीज का क्रिकेट में वर्चस्व पूरी दुनिया ने देखा था. उस समय वेस्टइंडीज से जीत पाना अपने आप में एक किर्तीमान होता था. हालांकि, भारतीय टीम ने पिछले कुछ सालों मे अपना रिकॉर्ड काफी बेहतर किया है.  

भारत की संभावित प्लेइंग 11
सीनियर खिलाड़ी के संन्यास के बाद टीम इंडिया के साथ अब कई नए नाम जुड़ चुके हैं. खैर, कुछ इस तरह से भारत की प्लेइंग 11 हो सकती है. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करते नजर आ सकते है. 3 नंबर पर साईं सुदर्शन, चौथे नंबर पर कप्तान शुभमन गिल, पांचवें नंबर पर ध्रुव जुरेल और छठे स्थान पर भारत के उप कप्तान रवींद्र जडेजा तो कुछ इस तरह से भारत की बल्लेबाजी होगी. वहीं, अगर बात करें गेंदबाजी लाइनअप की तो वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, एशिया कप में शानदार गेंदबाजी करने वाले कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया इस तरह की प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतर सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढेंं: Indw vs SLw: बाल-बाल बचा वर्ल्ड रिकॉर्ड,  8वें नंबर पर छा गई 25 साल की बल्लेबाज, रच दिया इतिहास

 

वेस्टइंडीज के पास बड़ा मौका
वेस्टइंडीज के पास एक बेहद इतिहास बनाने का एक सुनहरा मौका है. साल 2002 से वेस्टइंडीज भारत से कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है. ऐसे में रोस्टन चेस जी अगुवाई वाली यंग करेबियन टीम के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का एक बड़ा अवसर होगा. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा दोनों देशों इस सीरीज में कौन बाजी मारता है. 



Source link