- Hindi News
- Career
- DDA Recruits 79 Patwari Posts; Applications Open October 6, Salary Up To 70,000
15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने पटवारी के 79 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :
पद का नाम | पदों की संख्या | ||
जनरल | 33 | ||
|
08 | ||
एससी | 12 | ||
एसटी | |||
ओबीसी | 22 | ||
कुल पदों की संख्या | 79 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री।
- कंप्यूटर का नॉलेज
- हिंदी या उर्दू लैंग्वेज की जानकारी होनी चाहिए।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 21 साल
- अधिकतम : 27 साल
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।
सैलरी :
21,700 (शुरुआती) से 69,100 रुपए प्रतिमाह
फीस :
- जनरल, ओबीसी (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस : 2500 रुपए (गैर वापसी)
- दिव्यांगजन/ट्रांसजेंडर/भूतपूर्व सैनिक/महिला, एससी, एसटी : 1500 रुपए (रिफंडेबल)
सिलेक्शन प्रोसेस :
कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम के बेसिस पर
एग्जाम पैटर्न :
सब्जेक्ट | प्रश्नों की संख्या |
जनरल एवेयरनेस | 30 |
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग एबिलिटी | 35 |
इंग्लिश लैंग्वेज व कॉम्प्रिहेंशन | 30 |
हिंदी या उर्दू लैंग्वेज व कॉम्प्रिहेंशन | 30 |
प्रासंगिक अधिनियमों का ज्ञान | 25 |
कंप्यूटर नॉलेज | 20 |
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट dda.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर उपलब्ध “ऑनलाइन आवेदन” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें।
- जरूरी डिटेल्स भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें
एमपी पुलिस विभाग में 7500 पदों पर भर्ती के लिए लास्ट डेट एक्सटेंड, अब 6 अक्टूबर तक करें अप्लाई

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस विभाग में 7500 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 15 सितंबर से आवेदन जारी है। लास्ट डेट 30 सितंबर थी जिसे 6 अक्टूबर तक के लिए एक्सटेंड किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग में 479 पदों पर भर्ती; एज लिमिट 42 साल, सैलरी 44 हजार से ज्यादा

हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) ने मिशन वात्सल्य, मिशन शक्ति, चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन जैसी योजनाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की है। उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। ये भर्ती कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें