सरकारी स्कूल में महिला प्राचार्य को दी धमकी: छिंदवाड़ा में शिक्षक बोला- तेरा स्कूल के बाहर मर्डर कर दूंगा; बीईओ बोले- जांच करेंगे – Chhindwara News

सरकारी स्कूल में महिला प्राचार्य को दी धमकी:  छिंदवाड़ा में शिक्षक बोला- तेरा स्कूल के बाहर मर्डर कर दूंगा; बीईओ बोले- जांच करेंगे – Chhindwara News



छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड चौरई के बींझावाड़ा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक ने महिला प्रभारी प्राचार्य को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले में बीईओ ने जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए है।

.

हस्ताक्षर के कहने पर भड़का शिक्षक

प्रभारी प्राचार्य कुसुम साहू ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने सूचना रजिस्टर पर हस्ताक्षर के लिए शिक्षक जयप्रकाश व्हटवार को भेजा। लेकिन शिक्षक अचानक गुस्से में आ गया और बदसलूकी करते हुए धमकी दी, “तेरा स्कूल के बाहर मर्डर कर दूंगा।” यह पूरा घटनाक्रम स्कूल परिसर में ही अन्य शिक्षकों की मौजूदगी में हुआ।

तीन बार फोन करने पर भी नहीं मिला जवाब

प्राचार्य कुसुम साहू ने बताया कि उन्होंने इस गंभीर घटना की जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को देने के लिए तीन बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ।

बीईओ बोले- मामले की जांच जारी

जब इस मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजय पवार से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है और वे इसकी पूरी जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।



Source link