Tips And Tricks: गैस चूल्हे को मिनटों में चकाचक कर देंगे ये 5 घरेलू नुस्खे, लगेगा अभी खरीदकर लाए हैं, जानें

Tips And Tricks: गैस चूल्हे को मिनटों में चकाचक कर देंगे ये 5 घरेलू नुस्खे, लगेगा अभी खरीदकर लाए हैं, जानें


Last Updated:

Kitchen Cleaning Tips: गैस चूल्हा साफ करना कोई आसान काम नहीं. अगर आप इसे रोज पोछें तो कुछ हद तक ये साफ रह सकता है. हालांकि, इसे नया जैसा चमकाने के लिए ये 5 तरीके बेहद कारगर हैं..

Kitchen Cleaning Tips: घर की रसोई को साफ-सुथरा रखना हर किसी की प्राथमिकता होती है. लेकिन, जब बात चूल्हे की सफाई की आती है तो ये काम सबसे झंझट भरा लगता है. तेल, मसाले और खाने की छींटों से चूल्हा कुछ ही दिनों में गंदा और चिपचिपा हो जाता है. पर, अब परेशान मत होइए, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे आसान और घरेलू टिप्स, जिनसे आपका चूल्हा मिनटों में चमक उठेगा, वो भी बिना अधिक मेहनत के. जानें…

1. बेकिंग सोडा और नींबू का कमाल
बेकिंग सोडा और नींबू दोनों ही बेहतरीन नेचुरल क्लीनर हैं. एक कटोरी में दो चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें एक नींबू निचोड़ लें. अब इस मिक्स को चूल्हे की सतह पर अच्छी तरह से लगाएं. 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें. फिर किसी पुराने टूथब्रश या स्क्रबर से रगड़कर साफ कर लें. चूल्हा एकदम नया जैसा चमकने लगेगा.

2. सिरका और पानी का स्प्रे
सिरका यानी विनेगर में मौजूद एसिडिक गुण ग्रीस और गंदगी को हटाने में मदद करते हैं. एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सिरका और पानी भरें. अब इस सॉल्यूशन को चूल्हे पर छिड़कें और 5-7 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर किसी सूखे कपड़े या स्क्रबर से पोंछ लें. जिद्दी दाग भी आसानी से साफ हो जाएंगे.

3. डिश वॉश लिक्विड और गरम पानी का उपयोग
अगर चूल्हा बहुत ज़्यादा चिपचिपा हो गया है तो गरम पानी और डिश वॉश लिक्विड का कॉम्बिनेशन आज़माएं. एक टब में थोड़ा गरम पानी लें, उसमें डिश वॉश लिक्विड मिलाएं. अब इस पानी में एक साफ कपड़ा भिगोकर चूल्हे को पोंछें. ग्रीस जल्दी ही ढीली पड़ जाएगी और आसानी से निकल जाएगी.

4. नमक और बेकिंग सोडा का स्क्रब
अगर चूल्हे पर जले हुए दाग हैं, तो बेकिंग सोडा में थोड़ा नमक मिलाकर स्क्रब तैयार करें. इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं और थोड़ी देर बाद ब्रश से रगड़ें. ये पेस्ट ना केवल दाग हटाएगा, बल्कि चूल्हे को नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा.

5. रूटीन क्लीनिंग का बनाएं नियम
हर बार खाना बनाने के बाद अगर आप चूल्हे को एक नम कपड़े से पोंछ लें, तो गंदगी जमने का मौका ही नहीं मिलेगा. हफ्ते में एक बार गहरी सफाई करें और रोजाना हल्का पोंछना आपके चूल्हे को लंबे समय तक नया जैसा बनाए रखेगा.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

Tips And Tricks: गैस चूल्हे को मिनटों में चकाचक कर देंगे ये 5 घरेलू नुस्खे



Source link