- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Sehore
- The Railway Under bridge At Sehore Got Pits Up To Two and a half Feet: People Falling And Getting Injured, The Yukans Paid Railway Officials In The Same Water
भोपाल18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सीहोर के जर्जर हो चुके अंडर ब्रिज की तरफ ध्यान खींचने के लिए रविवार को युवा कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में यहां प्रदर्शन किया।
- प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार और रेलवे के खिलाफ नारेबाजी की
सीहोर में भोपाल नाका से मुरली होते हुए मंडी जाने वाले मार्ग के जर्जर हो चुके अंडर ब्रिज की तरफ ध्यान खींचने के लिए रविवार को युवा कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रेलवे अधिकारियों का तर्पण किया।
लोगों ने विरोध करते हुए कहा कि यहां अंडर ब्रिज में करीब ढाई से 3 फीट तक पानी भरा रहता है। अंडर ब्रिज में इतने ही गहरे गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में अचानक बाइक चालक गिरकर इसमें घायल होने लगे हैं। कई बार गड्ढों की चपेट में आकर बाइक का संतुलन बिगड़ता है, तो किसी तरह चालक बाइक को संभाल पाता है। ऐसे में उनके शर्ट की जेब में रखे मोबाइल और अन्य सामान पानी में गिर जाते हैं।
पिछले दो महीने में करीब 500 से अधिक बाइक चालक अंडर ब्रिज में गिरे हैं। जिम्मेदार रेलवे प्रशासन इसके लिए कोई इंतजाम नहीं करता। ऐसे में युकां कार्यकर्ताओं ने यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रेलवे के अधिकारियों को तो कोसा ही, साथ ही श्राद्ध पक्ष के दौरान पानी में बैठकर उन्होंने रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों का तर्पण भी कर दिया। सुबह करीब एक घंटे तक कार्यकर्ता यहां प्रदर्शन किया।
भोपाल नाका से सैकड़ों गांव के लिए सीधे मुरली होते हुए रास्ता जाता है। साल भर में 6 माह तक इस अंडर ब्रिज में 2 से 3 फिट तक पानी भरा रहता है। अंडर ब्रिज में पानी के अंदर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। पानी भरा होने के कारण यह दिखाई नहीं देते है। जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस राजीव गुजराती ने कहा कि जनहित की इस समस्या का यदि स्थाई समाधान नहीं किया गया, तो आगे भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।
0