WCWC 2025: भारत के बाद कंगारुओं ने भरी हुंकार, न्यूजीलैंड को बुरी तरह रौंदा, गार्डनर बनी खतरे की घंटी

WCWC 2025: भारत के बाद कंगारुओं ने भरी हुंकार, न्यूजीलैंड को बुरी तरह रौंदा, गार्डनर बनी खतरे की घंटी


AUS W vs NZ W: 30 सितंबर को महिला वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया की जीत की गूंज देखने को मिली थी. भारतीय टीम पहले ही मैच में संघर्ष करती नजर आई थी, लेकिन अंत में श्रीलंका के जबड़े स जीत छीन ली थी. भारत ने 59 रन से मुकाबले को जीता था. अब भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी हुंकार भर दी है. वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया एक ऐसी टीम है जो टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा घातक साबित हो सकती है. महिला वर्ल्ड कप 2025 से पहले ही ऑस्ट्रेलिया ने भारत को ट्रॉई सीरीज में मात दी थी. 

जीत के साथ आगाज

ऑस्ट्रेलिया टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड की महिलाओं से था. ऑस्ट्रेलिया की कप्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. बैटिंग में फोबे रिचफील्ड ने 45 रन की पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी थी. एलिस पेरी में न्यूजीलैंड के लिए खतरनाक साबित हो रहीं थी कि 33 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठीं. इसके बाद छठो मबर पर बौट्ग करमो इतरा एश्ले गार्डनर ने मैच का पासा पलट दिया. 

Add Zee News as a Preferred Source


गार्डनर ने ठोका शतक

एश्ले गार्डनर ने न्यूजीलैंड की जमकर क्लास लगा दी. उन्होंने 115 रन की पारी खेलकर टीम की सुई 300 के आंकड़े पर सेट कर दी. बाकी काम किम गार्थ (38) और तालिया मैक्ग्राथ (26) ने आसान कर दिया. कीवी टीम की तरफ से जेस केर और ली ताहुहू ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. ब्री लिलिंग और अमीलिया केर ने 2-2 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. 

ये भी पढे़ं.. ‘2 साल से जबरदस्त फॉर्म… ‘ बैटिंग हो या बॉलिंग, टेस्ट क्रिकेट में शुभमन गिल ने किसे बताया सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड?

ऑस्ट्रेलिया की घातक गेंदबाजी

कंगारू टीम ने पहले बल्लबाजी से न्यूजीलैंड को पापड़ बिलवाए. इसके बाद अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया. सोफी और अनाबेल सदरलैंड ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. वहीं, अलाना किंग ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया जबकि दो बल्लेबाज रन आउट का शिकार हो गए. न्यूजीलैंड की टीम 237 रन पर ही सिमट गई. भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 अक्टूबर को खेलेगी देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस मुकाबले को जीतने में कामयाब होती है. 



Source link