चावल की खीर खाकर परिवार के 5 बीमार: अशोकनगर में परिजनों का आरोप- किराना दुकान से खरीदे चावलों की वजह से बीमार हुए – Ashoknagar News

चावल की खीर खाकर परिवार के 5 बीमार:  अशोकनगर में परिजनों का आरोप- किराना दुकान से खरीदे चावलों की वजह से बीमार हुए – Ashoknagar News


अशोकनगर में एक परिवार के पांच लोग चावल की खीर खाके बीमार हो गए। जिला अस्पताल पहुंचे परिवार के 5 लोगों ने आरोप लगाया है कि एक दुकान से वह चावल खरीदकर लाए थे, उन्हें ही खाकर तबीयत बिगड़ी। आरोप है कि जिसने भी वह खीर खाई सभी एक-एक करके बीमार होते गए।

.

दरअसल अशोकनगर की एक दुकान से दीपक यादव के परिवार ने बुधवार दोपहर को 500 ग्राम का एक पैकेट चावल खरीदा था। उनका आरोप है कि दोपहर में इसे खाने के बाद शाम होते-होते पांचों सदस्यों को उल्टी और चक्कर आने लगे। उनकी हालत बिगड़ने पर तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

एक परिवार के लोगों की साथ में तबीयत बिगड़ने की बात पर पुलिस मौके पर पहुंची।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है। बीमार हुए लोगों में महेश सिंह यादव (70), उनकी पत्नी सरजू बाई यादव (65), सिद्धार्थ यादव (35), ज्योति यादव (35) और प्रियंका यादव (30) शामिल हैं।

दीपक यादव ने बताया कि केवल उन्हीं पांच लोगों ने किराना स्टोर से खरीदे गए चावल की खीर खाई थी। परिवार के अन्य सदस्यों, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं, ने यह खीर नहीं खाई थी और वे सभी स्वस्थ हैं।



Source link