मक्सी के खेड़ापति मंदिर में तीन घंटे में 1008 आहुतियां: नवमी पर चामुंडा माता का हवन, किसानों-व्यापारियों ने शुद्ध किए यंत्र, 53 वर्षों से जारी परंपरा – shajapur (MP) News

मक्सी के खेड़ापति मंदिर में तीन घंटे में 1008 आहुतियां:  नवमी पर चामुंडा माता का हवन, किसानों-व्यापारियों ने शुद्ध किए यंत्र, 53 वर्षों से जारी परंपरा – shajapur (MP) News

नवरात्र पर्व की नवमी पर मक्सी नगर में आस्था का अनूठा दृश्य देखने को मिला। नगर के खेड़ापति मंदिर प्रांगण में माता चामुंडा का पारंपरिक हवन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। मंदिर के पुजारी हरिशंकर पांडे ने बताया कि यह परंपरा लगातार 53 वर्षों से भी अ

.

इस हवन की सबसे खास बात यह है कि इसकी पवित्र अग्नि में समस्त मक्सी नगर के व्यापारी और किसान अपने व्यापारिक एवं खेती के यंत्रों को शुद्ध करने के लिए सात फेरे लगाकर शुद्ध करते हैं। इसे नगर की सुख-समृद्धि और व्यापार में बरकत की कामना से जोड़ा जाता है। हवन पूर्ण होने के बाद रात 9 बजे नगर के व्यापारियों और किसानों ने बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की और माता चामुंडा का आशीर्वाद लिया।

Source link