नीमच जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बुधवार को कार्रवाई की। खनिज अधिकारी गजेंद्र सिंह डावर और उनकी टीम ने डिकेन और रतनगढ़ क्षेत्रों से अवैध तरीके से रेत का परिवहन कर रहे चार वाहनों को जब्त किया है। जब्त किए गए वाहनों में एक डंपर और दो
.
यह कार्रवाई मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम के तहत की गई है। जब्त वाहनों में पंजीकरण क्रमांक आरजे 09 जीसी 6212 वाला डंपर, आरजे 06 जीसी 0729 और आरजे 09 जीई 0942 पंजीकरण क्रमांक वाले ट्रेलर और बिना नंबर का एक डंपर शामिल है।
इन सभी जब्त वाहनों को कलेक्टर के आगामी आदेश तक सुरक्षित रखने के लिए डिकेन पुलिस चौकी और रतनगढ़ थाने के परिसर में खड़ा किया गया है।