Vaibhav Suryavanshi: समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया में इंडिया अंडर-19 के लिए 113 रन की पारी खेली. उनके पिता संजीव सूर्यवंशी और कोच बृजेश झा का योगदान अहम रहा है. कई वरिष्ठ खिलाड़ी में वैभव में अगला तेंदुलकर दिखते हैं.
ख़बरें फटाफट
समस्तीपुर: इन दिनों समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड का नाम पूरे देश में गर्व से लिया जा रहा है. इसका कारण है 14 वर्षीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में इंडिया अंडर-19 टीम की ओर से खेलते हुए अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है. ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट मैच की पहली पारी में वैभव ने 86 गेंदों में 113 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 9 चौके मारे. उनकी बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा था मानो कोई अनुभवी खिलाड़ी खेल रहा हो. उन्होंने 37 गेंदों में अर्धशतक और 78 गेंदों में शतक पूरा किया. यह उनके यूथ टेस्ट करियर का दूसरा शतक था. दोनों ही शतक उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए हैं. इस सीजन में यह उनका पहला शतक रहा, जबकि इंग्लैंड दौरे पर वे एक भी शतक नहीं बना सके थे.
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें