हिटमैन के शतकों का महारिकॉर्ड खतरे में… आज ये खूंखार भारतीय एक झटके में कर देगा ध्वस्त!

हिटमैन के शतकों का महारिकॉर्ड खतरे में… आज ये खूंखार भारतीय एक झटके में कर देगा ध्वस्त!


IND vs WI, 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज सुबह 9:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. अहमदाबाद में होने वाले इस टेस्ट मैच से पहले ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा की अचानक चर्चा होने लगी है. ‘हिटमैन’ के शतकों का महारिकॉर्ड खतरे में है. आज भारत का एक खूंखार बल्लेबाज एक झटके में ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा के शतकों का महारिकॉर्ड ध्वस्त कर सकता है. यह बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि शुभमन गिल हैं.

‘हिटमैन’ के शतकों का महारिकॉर्ड खतरे में

पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक ठोके हैं. रोहित शर्मा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 40 टेस्ट मैच खेलते हुए 9 शतक जमाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने 41.15 की औसत से 2716 रन भी बनाए हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में रोहित शर्मा का हाईएस्ट स्कोर 212 रन है. शुभमन गिल अगर आज वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में होने वाले पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ देते हैं तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


ये खूंखार भारतीय एक झटके में कर देगा ध्वस्त!

शुभमन गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने 10 शतक पूरे कर लेंगे और वह रोहित शर्मा से आगे निकल जाएंगे. शुभमन गिल के नाम फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 37 टेस्ट मैच खेलते हुए 9 शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है. इस दौरान शुभमन गिल ने 41.35 की औसत से 2647 रन भी बनाए हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शुभमन गिल का हाईएस्ट स्कोर 269 रन है. पूरी दुनिया की बात करें तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले बल्लेबाज जो रूट हैं. जो रूट ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 69 टेस्ट मैच खेलते हुए 21 शतक जमाए हैं.

भारत के लिए WTC में सबसे ज्यादा शतक

1. रोहित शर्मा – 40 टेस्ट मैचों में 9 शतक

2. शुभमन गिल – 37 टेस्ट मैचों में 9 शतक

3. ऋषभ पंत – 38 टेस्ट मैचों में 6 शतक

4. यशस्वी जयसवाल – 24 टेस्ट मैचों में 6 शतक

5. विराट कोहली – 46 टेस्ट मैचों में 5 शतक

6. केएल राहुल – 29 टेस्ट मैचों में 5 शतक

50 छक्के पूरा करने का मौका

शुभमन गिल के पास अहमदाबाद में होने वाले पहले मैच के दौरान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कम से कम 50 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय और दुनिया के कुल चौथे क्रिकेटर बनने का भी मौका होगा. अब तक शुभमन गिल ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 43 छक्के लगाए हैं. इसके अलावा शुभमन गिल के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का भी मौका होगा. शुभमन गिल ने अभी तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में भारत के लिए 37 टेस्ट मैचों में 2647 रन हैं. ऋषभ पंत 2731 रनों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं. ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए शुभमन गिल को कम से कम 85 रन बनाने होंगे. ऋषभ पंत, जो पैर की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हैं, उन्होंने भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 38 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 2731 रन बनाए हैं.



Source link