मुरैना के स्टेशन रोड थान क्षेत्र के क्वारी नदी विसंगपुर घाट पर माता विसर्जन करने पहुंचे श्रद्धालुओं से कुछ शराबी लोगों ने मारपीट कर दी। विवाद इतना बड़ गया कि शराब के नशे में फायरिंग की गई और लाठी भी चलाई गई। जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है, इलाज के लिए
.
घाट पर विसर्जन करने से किया मना ग्राम देवी सिंह पुरा के निवासी रामलखन शर्मा ने बताया वह आज माता विसर्जन करने अपने साथियों के साथ क्वारी नदी के विसंग पुर घाट पर पहुंचे। वहां पहले से कुछ युवक बैठे थे और शराब में नशे में थे। उन्होंने रामलखन से उस घाट पर माता विसर्जन करने से मना किया रामलखन ने उनकी बात नहीं मानी तो पहले शराबी युवकों ने डंडे से मारपीट की। युवकों ने बाद में फायरिंग भी की जिसमें रामलखन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने फायरिंग की बात गलत बताई सीएसपी दीपाली चंदेरिया ने बताया कि माता विसर्जन को लेकर विसंग पुर घाट पर मारपीट हुई है। जिसमें एक घायल हुआ है लेकिन जिस तरफ फायरिंग की बात बताई गई है वह गलत है। जांच में फायरिंग की बात आमने नहीं आई है । मारपीट करने वाले को तलाश की जा रही है।