विदिशा में विजयादशमी पर्व पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। नवरात्र के नौ दिनों तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्थापित झांकियों को श्रद्धालु धूमधाम से विदा कर रहे हैं। शाम से ही विसर्जन का सिलसिला जारी है। प्रतिमा विसर्जन देर रा
.
ढोल-नगाड़ों की थाप और डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर नाचते-गाते हुए श्रद्धालु प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक ले जा रहे हैं। शहर का माहौल धार्मिक उल्लास और भक्तिमय बना हुआ है।
जिला प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए रामलीला मैदान के पास बने जानकी कुंड को मुख्य विसर्जन स्थल बनाया है, जहां झांकियों का व्यवस्थित विसर्जन किया जा रहा है। कुछ समितियों ने रंगई पुल के पास भी प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
रात को एक भव्य चल समारोह शुरू होगा, जो शहर के मुख्य मार्गों जैसे हॉस्पिटल रोड, माधवगंज, निकासा, तिलक चौक, बड़ा बाजार और बजरिया से होते हुए बेतवा नदी किनारे जानकी कुंड तक पहुंचेगा। इस चल समारोह को देखने के लिए विदिशा सहित आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।



