बर्रई, मक्सी-बागली में कल बिजली कटौती: भोपाल के 20 इलाकों में असर; इडन पार्क-जाटखेड़ी में भी सप्लाई नहीं – Bhopal News

बर्रई, मक्सी-बागली में कल बिजली कटौती:  भोपाल के 20 इलाकों में असर; इडन पार्क-जाटखेड़ी में भी सप्लाई नहीं – Bhopal News



भोपाल के करीब 20 इलाकों में शुक्रवार को 5 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा।

.

जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें बर्रई, मक्सी, बागली, इडन पार्क, जाटखेड़ी समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।

इन इलाकों में पड़ेगा असर

  • सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रापड़िया, बर्रई, कस्तूरी विहार, कस्तूरी होम्स, बागली, पॉम विष्ठा कॉलोनी, अमलतास गोल्ड एस्टेट, मक्सी, मेकर रिगालिया कॉलोनी एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रेड स्क्वेयर, जाटखेड़ी, महेंद्रा ग्रीन वुड, दिव्य वाणी, पारस विला, स्ट्रेलिंग ग्लोबल ग्रांड, सागर पर्ल, मेट्रो आशियाना, इडन पार्क एवं आसपास।



Source link