छतरपुर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बमीठा क्षेत्र के झमटुली गांव के पास से गुजरने वाली बन्नी नदी का पुल पानी के तेज बहाव में पिछले कुछ दिनों पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे प्रशासन ने बैरीकेड लगाकर पुल का पूरी तरह से रास्ता बंद कर दिया था।
छतरपुर जाने के लिए 50 किमी का लगाना पड़ता है चक्कर
पुल क्षतिग्रस्त होने से गंज-देवरा मार्ग पूरी तरह से बंद है। यहां से करीब 30 से अधिक गांवों के लोगों का आना-जाना रहता है, लेकिन अब पुल क्षतिग्रस्त होने की वजह से छतरपुर जाने के लिए लाेगाें को 50 किलोमीटर से अधिक का चक्कर लगाना पड़ता है। कई लोग जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त पुल के ऊपर से वाहन निकालते हैं।
पुल निर्माण कार्य के लिए टेंडर लगाए जा चुके हैं। कुछ दिनों बाद पुल निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा।
मनोज कुमार, ईई, पीडब्लूडी
0