मीराबाई चानू ने एक बार फिर भारत का नाम किया ऊंचा, वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने एक बार फिर भारत का नाम किया ऊंचा, वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल


Mirabai Chanu Wins Silver Medal: भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 48 किग्रा कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता है. इसके साथ ही उनका शानदार रिकॉर्ड और मजबूत हो गया, जहां वह पहले भी दो बार मेडल जीत चुकी हैं.

मीराबाई चानू ने भारत का नाम किया ऊंचा

मीराबाई चानू इससे पहले साल 2017 की वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियन और साल 2022 की सिल्वर मेडल विजेता हैं. मीराबाई चानू ने कुल 199 किग्रा (स्नैच में 84 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा) वजन उठाया.

Add Zee News as a Preferred Source


टोक्यो ओलंपिक में जीता था सिल्वर

मीराबाई चानू ने 2021 में टोक्यो ओलंपिक में 115 किग्रा भार उठाया था, जहां उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था. उत्तर कोरिया की री सोंग गम ने 213 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड मेडल और थाईलैंड की थान्याथॉन सुकचारोन ने 198 किग्रा वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है.



Source link