विधायक सेना पटेल की जनसुनवाई में पहुंचे विधानसभावासी।
जोबट विधानसभा की विधायक सेना महेश पटेल ने शुक्रवार को पटेल निवास पर जनसुनवाई की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
.
जनसुनवाई में जोबट, चंद्रशेखर आजाद नगर और कट्ठीवाड़ा विकास खंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं। कट्ठीवाड़ा और जोबट के ग्रामीणों ने मुख्य रूप से सड़क की समस्या उठाई। विधायक पटेल ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर इन समस्याओं के तत्काल निपटारा के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों से फोन पर चर्चा करती विधायक।
इस अवसर पर विधायक सेना पटेल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में समग्र विकास को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने जोर दिया कि क्षेत्र का विकास एक समान किया जा रहा है और आमजन के सामूहिक कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
सभी गांवों में होंगी मूलभूत सुविधा
विधायक ने यह भी कहा कि पूरे इलाके का समानांतर विकास उनकी प्राथमिकता है और किसी भी विकास कार्य के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी गांवों में पानी, बिजली, सड़कों और साफ-सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं को खत्म किया जा रहा है।