भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में केएल राहुल ने शानदार शतक ठोका. उनके करियर का यह 11वां शतक था, लेकिन उनके घरेलू करियर का यह दूसरा शतक रहा. राहुल ने इंग्लैंड दौरे पर बेहतरीन बल्लेबाजी कर मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स का भरोसा जीत लिया था. उन्होंने इससे पहले साल 2016 में चेन्नई के मैदान में वेस्टइंडीज के ही खिलाफ शतक जड़ा था. राहुल लगभग एक दशक से खेल रहे हैं, लेकिन इत्तेफाक तो देखिए उनका दूसरा शतक भी वेस्टइंडीज के ही खिलाफ आया.
‘घरेलू पिचों पर आसान नहीं’
दिन का खेल समाप्त होने पर राहुल से घर में खेली गई पारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘ मुझे नहीं पता सच में, लेकिन मैंने पिछले 1 साल में अपनी बल्लेबाजी पर खूब काम किया है. अब उन दिनों के बारे में ही सोचकर अच्छा लग रहा है क्योंकि वह मेरे लिए इतने रोमांचक नहीं होते. घरेलू मैदान पर खेलते हुए 1-2 रन लेने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. मैं पहला ऐसा नहीं कर पाता था. क्योंकि घरेलू पिचों पर स्पिनरों के खिलाफ बाउंड्री लगाना इतना आसान नहीं होता है. ऐसे में सिंगल-डबल लेते रहना होता है. ‘
‘1 साल से किया काम’
उन्होंने आगे कहा, ” यह एक ऐसी चीज है जिस पर मैंने खूब काम किया है. मुझे इसका अनुभव लेने के लिए मानसिक बदलाव की जरूरत है. मैंने अपनी बल्लेबाजी पर काम करने के साथ-साथ 1-2 रन बनाने पर भी लगातार काम किया है. मैंने पिछले साल से इसपर जमकर काम किया है. मुझे लगता है यही एक कारण था कि जिससे में घरेलू पिचों पर ज्यादा रन नहीं बना पाता था’
ये भी पढ़ें: ‘मैं भारत का सर्वश्रेष्ठ…,’अभिषेक शर्मा ने किया चिट सेलिब्रेशन का खुलासा, कहा शिखर धवन…
अजेय बढ़ते लेना चाहेगी भारत
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया का पलड़ा पूरी तरह से भारी रहा. फिलहाल भारत का स्कोर 448-5 है. टीम इंडिया 286 रनों का बढ़त ले चुकी है. मैच में पूरी तरह से टीम इंडिया का कब्जा है. भारत यह टेस्ट मैच आसानी से जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त ले सकती है.