MP इवनिंग बुलेटिन: 11 शवों का अंतिम संस्कार, मां दुर्गा पर आपत्तिजनक कमेंट, दिग्विजय बोले- हिंदुओं से ज्यादा मुस्लिम आबादी घटी; दिनभर की 10 बड़ी खबरें – Madhya Pradesh News

MP इवनिंग बुलेटिन:  11 शवों का अंतिम संस्कार, मां दुर्गा पर आपत्तिजनक कमेंट, दिग्विजय बोले- हिंदुओं से ज्यादा मुस्लिम आबादी घटी; दिनभर की 10 बड़ी खबरें – Madhya Pradesh News


MP इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

.

दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास।

1. एक ही वक्त पर जली 11 चिताएं, खंडवा हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव खंडवा में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में जान गंवाने वाले 11 लोगों का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे के बाद पाडलफाटा गांव में शोक का माहौल है। सीएम डॉ. मोहन यादव भी यहां पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पीड़ितों को 1-1 करोड़ मुआवजा की मांग की। पूरी खबर पढ़ें..

2. नगर निगम के दो अधिकारी 40 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ाए, इंदौर में ईओडब्ल्यू ने की कार्रवाई इंदौर में EOW ने नगर निगम में सहायक राजस्व अधिकारी और प्रभारी बिल कलेक्टर (राजस्व विभाग) को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। संतोष सिलावट नाम के शख्स ने शिकायत की थी कि उनका गोदाम निगम के राजस्व अधिकारी ने सील कर दिया गया था। सील गोदाम खोलने के 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें.

3. दिग्विजय बोले-हिंदुओं से ज्यादा मुस्लिम आबादी घटी, ‘आई लव मोहम्मद’ पर FIR की क्या जरूरत? कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा- RSS दंगे भड़काती है। यह एक नॉन रजिस्टर्ड संस्था है। दिग्विजय सिंह ने झांसी में कहा कि RSS कहती है कि मुस्लिमों की आबादी बढ़ी है। सच्चाई यह है कि हिंदुओं से ज्यादा मुस्लिम आबादी घटी है। उन्होंने ये भी कहा है कि अगर कोई ‘आई लव मोहम्मद’ कहता है तो इसमें मुकदमा दर्ज करने की क्या जरूरत है। पूरी खबर पढ़ें..

4. दामाद ने पेट्रोल डालकर जलाई सास की स्कूटी, पत्नी को साथ में नहीं भेजने से था नाराज, केस दर्ज

पत्नी को साथ न भेजने से नाराज दामाद ने सास की स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना 20 सितंबर की है। ग्वालियर की झांसी रोड थाना पुलिस ने शिकायती आवेदन पर जांच करने के बाद गुरुवार शाम को दामाद के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस को एक दिन पहले ही घटना के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। पूरी खबर पढ़ें..

5. मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक: विदिशा में झोपड़ी तोड़ेने से नाराज था, दोबारा बनाने की मांग करता रहा विदिशा जिले के नटेरन में शुक्रवार को एक युवक अपनी झोपड़ी तोड़े जाने से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह घटना खैराई रोड पर हुई, जहां बलराम मालवीय नाम का युवक करीब एक घंटे तक टावर पर बैठा रहा और झोपड़ी दोबारा बनाने की मांग करता रहा। अधिकारियों और ग्रामीणों की समझाइश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। पूरी खबर पढ़ें..

6. मृत गाय के साथ क्रूरता, रीवा में रोड एक्सीडेंट के बाद शव को पेट्रोलिंग वाहन से घसीटते हुए लेकर गए रीवा में एक मृत गाय को वाहन से बांधकर घसीटने का वीडियो सामने आया है। ये घटना जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के रीवा-मनगवां हाईवे की है। जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना में माैत होने के बाद गाय के शव को हाईवे के पेट्रोलिंग वाहन से रस्सी से बांधकर घसीटते हुए ले जाया गया। घटना का वीडियो सामने आने बाद लोगों में आक्रोश है। पूरी खबर पढ़ें..

7. एमपी में बारिश, जबलपुर समेत चार जिलों में पानी गिरा: सीधी में पिछले 24 घंटे में 6.59 इंच पानी गिरा एमपी में बारिश का दौर जारी हैष। जबलपुर समेत सीधी, सिंगरौली और मऊगंज में शुक्रवार को बारिश हुई। मऊगंज में पिछले 10 घंटे से पानी गिर रहा है। सीधी में पिछले 24 घंटे में 6.59 इंच बारिश रिकॉर्ड की है। प्रदेश के 17 जिलों में भारी या अति भारी बारिश का अलर्ट है। स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी 4 अक्टूबर को भी बनी रहेगी। बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें..

8. दुर्गा जी को लेकर युवक ने किया आपत्तिजनक कमेंट, बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे, आरोपी पर FIR दर्ज

जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र में मां दुर्गा के पंडाल को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अधारताल थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी अरबाज अली के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें..

9. रावण दहन के बाद लोहे का ढांचा चोरी, भिंड में सुबह ई-रिक्शा से ले गए चोर, ठेकेदार तलाश में जुटा​​​​​​​ भिंड शहर में विजयादशमी के बाद रावण के पुतले का लोहा चोरी हो गया। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होते ही उनके अंदर लगाए गए लोहे के ढांचे को कुछ लोग चोरी कर ले गए। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं हुई है।​​​​​​​ ठेकेदार ने पुलिस को जानकारी देने और कार्रवाई की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें..​​​​​​​

10. गोली लगने से हुई बच्ची की मौत, एक्स-रे रिपोर्ट में खुलासा, पुलिस ने घटना का रिक्रिएशन किया​​​​​​​ भोपाल के कोलार रोड इलाके में झांकी पंडाल पर खेल रही बच्ची की गुरुवार रात गोली लगने से मौत हो गई। मौत की वजह का खुलासा एक्स-रे रिपोर्ट से हुआ है। एक्सरे में साफ हो गया है कि गोली बच्ची की गर्दन और कंधे के बीच ऊपर से घुसी और कमर में जाकर धंस गई। शुक्रवार को शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें..



Source link