रोहित को जबरदस्ती हटाया या..? वो चुभता सवाल, जिसका जवाब देने से बचने लगे अगरकर

रोहित को जबरदस्ती हटाया या..? वो चुभता सवाल, जिसका जवाब देने से बचने लगे अगरकर


नई दिल्ली: चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से पूछा गया कि क्या उन्होंने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की बारे में बात की थी और अगर बताया गया तो उन्होंने इस फैसले को किस तरह से लिया? जवाब में अजीत अगरकर ने साफ कर दिया कि ये रोहित और चयन समिति के बीच का मामला है. मगर कप्तानी में बदलाव के बारे में उन्हें बता दिया गया था.

रोहित की छुट्टी, शुभमन की ताजपोशी
4 अक्टूबर को शुभमन गिल को भारतीय वनडे टीम का नया कप्तान बनाया जा चुका है. रोहित शर्मा की लीडरशिप रोल से विदाई के साथ ही भारतीय क्रिकेट के एक युग का भी अंत हो गया. रोहित की कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े आईसीसी टूर्नामेंट जीते थे. मगर अब 19 अक्टूबर से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने जा रही वनडे सीरीज में रोहित शर्मा को गिल की कप्तानी में खेलना होगा. क्या ऑस्ट्रेलिया दौरा रोहित-विराट के करियर की आखिरी सीरीज है? इस सवाल के जवाब को अगरकर काफी चतुराई से नजरअंदाज कर गए.

रोहित को हटाने के सवालों पर अगरकर का जवाब
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में होने वाले तीन वनडे और पांच टी-20 मैच की सीरीज के लिए शनिवार को टीम इंडिया का ऐलान किया गया. शुभमन गिल को रोहित शर्मा की जगह वनडे टीम का कप्तान बनाया गया. एशिया कप जिताने वाले सूर्या की टी-20 कप्तानी बरकरार है. रोहित को कप्तानी से बेदखल किए जाने के सवालों पर अजीत अगरकर ने जवाब दिया कि, ‘रोहित अगर चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं जीते होते तो भी यह मुश्किल फैसला था. हमें बहुत ज्यादा वनडे नहीं खेलने हैं इसलिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए हमें अगले कप्तान को पर्याप्त समय देना होगा. रोहित शर्मा को कप्तानी में बदलाव के बारे में बता दिया गया है. हमने स्पष्ट कर दिया है कि अगर खिलाड़ी कोई टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं तो उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए.

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा (2025)

पहला वनडे 19 अक्टूबर पर्थ
दूसरा वनडे 23 अक्टूबर एडिलेड
तीसरा वनडे 25 अक्टूबर सिडनी
पहला टी-20 29 अक्टूबर कैनबरा
दूसरा टी-20 31 अक्टूबर मेलबर्न
तीसरा टी-20 2 नवंबर होबार्ट
चौथा टी-20 6 नवंबर गोल्डकोस्ट
पांचवां टी-20 8 नवंबर ब्रिसबेन

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल

भारत की T20I टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (उपकप्तान), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर



Source link