भोपाल में संदिग्ध मांस से भरी इनोवा पकड़ी: आरोपी मंडीदीप से भोपाल आ रहा था, बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने पीट कर पुलिस को सौपा – Bhopal News

भोपाल में संदिग्ध मांस से भरी इनोवा पकड़ी:  आरोपी मंडीदीप से भोपाल आ रहा था, बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने पीट कर पुलिस को सौपा – Bhopal News


भोपाल के हबीबगंज इलाके में स्थित गणेश मंदिर के पास से एक इनोवा कार में पांच क्विंटल संदिग्ध मांस पुलिस ने बरामद किया है।

.

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार तड़के गोमांस की सूचना होने पर कार को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मांस जब्त कर फॉरेंसिक लैब भेज दिया है। जहां यह सुनिश्चित होगा कि यह मांस वास्तव में गोमांस है या नहीं। पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई करते हुए नंद किशोर कुशवाह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

इनोवा में जब्त हुआ मांस दिखाते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता।

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, शनिवार तड़के दस क्विंटल गोमांस की होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देर रात यह गाेमांस एक इनोवा कार को पकड़ लिया। घटना गणेश मंदिर के नजदीक हुई, जहां कार्यकर्ताओं ने वाहन को घेरकर तलाशी ली और भारी मात्रा में मांस मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार जब्त कर ली है और कार चालक नंद किशोर कुशवाहा (40), खानूगांव कोहेफिजा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बरामद मांस को फॉरेंसिक लैब में भेजकर यह सुनिश्चित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है कि मांस वास्तव में गोमांस है या नहीं। फिलहाल जांच जारी है। बजरंग दल का आरोप है कि यह एक संगठित गो तस्करी रैकेट का हिस्सा है जो लंबे समय से भोपाल और आसपास के इलाकों में सक्रिय है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी नंद किशोर कुशवाहा के खिलाफ गोवंश वध निषेध संबंधी धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि

QuoteImage

आरोपी नंद किशोर कुशवाहा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उससे मांस, नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

QuoteImage



Source link