गेहूं-चना छोड़ बैंगन उगाया, अब हर साल कमा रहे लाखों, जानिए किसान मिथिलेश की स्मार्ट खेती

गेहूं-चना छोड़ बैंगन उगाया, अब हर साल कमा रहे लाखों, जानिए किसान मिथिलेश की स्मार्ट खेती


Last Updated:

Agriculture News: रहली तहसील के धौनाई गांव के युवा किसान ने गेहूं-चना छोड़कर सब्जी की खेती शुरू की. ड्रिप सिंचाई से बैगन की खेती में उन्हें शानदार मुनाफा हो रहा है. 70,000 खर्च कर अब तक 1 लाख कमा चुके हैं.

सागर. हर किसान अपनी खेतों में अच्छी फसल होगा कर तगड़ा मुनाफा कमाने का सपना देखता है. फसल बोने के साथ ही अच्छी उपज निकलने की उम्मीद में उसके सपने देखते हैं. वह फसल निकलने पर बेटों के लिए यह कर देंगे पत्नी के लिए वह कर देंगे खुद के लिए ऐसा कर लेंगे, लेकिन हर बार उनके सपने अधूरे रह जाते हैं. कभी अतिवृष्टि कभी सुख कभी बीमारियों का प्रकोप, किसानों को साल दर साल आर्थिक रूप से तोड़ता जा रहा है, लेकिन इन सब नुकसान से बचने के लिए पारंपरिक फसलों को छोड़कर नए-नए प्रयोग कर रहे हैं, जिनमें उन्हें सफलता भी मिल रही है. खासकर काम खेती वाले और युवा किसान हर समय नया करने के लिए उत्साहित दिखते हैं.

ऐसे ही सागर के रहली में एक गांव के किसान ने अपने पड़ोसी के प्रयोग को देखकर सोयाबीन मक्का और गेहूं चना की खेती छोड़ दी और टमाटर, बैगन, मिर्ची की खेती करने लगे पहले ही साल. उन्हें करीब दो एकड़ की जगह से 5 लाख का मुनाफा हुआ और अब वह पिछले 4 सालों से सब्जी की खेती कर रहे हैं.धौनाई गांव के किसान मिथिलेश लोधी बताते हैं कि उनके पास कभी दो एकड़ जगह है, जिसमें एक एकड़ में वह बैगन की खेती कर रहे हैं. बाकी एक एकड़ में टमाटर और मिर्च की खेती कर रही है. टमाटर में थोड़ी लागत ज्यादा होती है. बीमारियों का प्रकोप भी ज्यादा होता है, लेकिन बैगन में फल छेदक को छोड़ दिया जाए, तो कोई ऐसी बीमारी नहीं होती, जिससे बैगन को नुकसान हो.

उन्होंने बताया कि इस साल वह एक एकड़ में बैगन की खेती कर रहे हैं 70000 रुपए लागत आई है और अब तक एक लाख का वेगन की फसल बेच चुके हैं. अभी चार महीने फसल और चलेगी उम्मीद है कि कम से कम डेढ़ लाख का वैगन और लिख जाएगा ऐसे में खर्च कटकर एक से डेढ़ लाख का फायदा मिल जाएगा और इतने में हमारा घर परिवार आराम से चल रहा है. बैगन की की खेती 12 महीने में कभी भी की जा सकती है अक्टूबर का महीना काफी अच्छा माना जाता है सब्जियों के लिहाज से ऐसे में किसान अभी इसकी तैयारी कर सकता है इसमें ड्रिप की आवश्यकता होगी और उद्यानकी विभाग से इसके लिए मदद मिल जाती है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

homeagriculture

गेहूं-चना छोड़ बैंगन उगाया, अब हर साल कमा रहे लाखों, किसान मिथिलेश की खेती



Source link