Coldrif Syrup Dr. Praveen Soni Arrested: गिरफ्तारी से पहले न्यूज 18 इंडिया पर डॉक्टर प्रवीण सोनी का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू हुआ, जहां उन्हें ‘डॉक्टर डेथ’ कहा गया. परासिया सरकारी अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनी, जो मुख्य आरोपी हैं, ने संवाददाता मनोज शर्मा से तल्खी भरी बात की. उन्होंने दावा किया कि सरकारी एडवाइजरी के बाद कोल्ड्रिफ सिरप प्रेस्क्राइब नहीं की गई. बच्चों को वजन के हिसाब से दवा दी गई, जो सही थी. लेकिन अगर दवा अमानक है, तो डॉक्टर का काम नहीं—यह सरकारी ड्रग विभाग की जिम्मेदारी है.