23 में जो नहीं हुआ उसे पूरा करना चाहता हूं… 2027 वर्ल्ड कप को लेकर छलका दर्द

23 में जो नहीं हुआ उसे पूरा करना चाहता हूं… 2027 वर्ल्ड कप को लेकर छलका दर्द


Last Updated:

Rohit sharma want to play 2027 world cup: रोहित शर्मा को शनिवार (4 अक्टूबर) को बीसीसीआई ने वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया. बीसीसीआई ने रोहित की जगह शुभमन गिल को वनडे का नया कप्तान बना दिया जो 2027 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम की वनडे सीरीज में अगुआई करेंगे.

रोहित शर्मा ने 2027 वर्ल्ड कप में खेलने की जताई थी इच्छा.

नई दिल्ली. अपनी कप्तानी में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा से वनडे की कप्तानी छीन ली गई है. बीसीसीआई ने 4 अक्टूबर को रोहित से कप्तानी छीनकर शुभमन गिल को दे दी.38 वर्षीय रोहित की जगह शुभमन गिल अब भारतीय वनडे टीम की भी कप्तानी करेंगे.दुनिया के नंबर वन वनडे बल्लेबाज गिल 19 अक्टूबर को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए नजर आएंगे.रोहित को वनडे की कप्तानी से हटाने का बीसीसीआई का फैसला शनिवार दोपहर प्रशंसकों के लिए एक झटके की तरह आया. रोहित ने टीम इंडिया की कप्तानी गंवाने के बाद अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा कि तीन अलग-अलग प्रारूपों के लिए तीन अलग-अलग कप्तान रखना मुश्किल था, इसलिए उन्होंने 2027 के वनडे विश्व कप से पहले गिल को टीम की कमान सौंपने का फैसला किया.

वनडे विश्व कप का आयोजन 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के 10 स्थानों पर खेला जाएगा. रोहित को वनडे कप्तानी से हटाए जाने के बाद विमल कुमार के साथ उनका एक पुराना इंटरव्यू इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. विमल द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई क्लिप में रोहित 2027 वनडे विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा व्यक्त करते हुए दिखाई दे रहे हैं. जब रोहित से पूछा गया कि क्या वह 2027 वनडे विश्व कप में खेलने के बारे में सोच रहे हैं, तो उन्होंने कहा, ‘जहन में बिल्कुल है. रोहित ने आगे कहा, ‘अगर ऐसा हुआ तो अच्छा रहेगा.’

रोहित शर्मा ने 2027 वर्ल्ड कप में खेलने की जताई थी इच्छा.

रोहित ने 28 वर्ल्ड कप मैचों में 1575 रन बनाए
रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए वनडे विश्व कप में 28 मैच खेले हैं और 1575 रन बनाए हैं. उनके नाम पुरुष वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक (7) और सबसे ज्यादा छक्के (54) लगाने का रिकॉर्ड है. रोहित ने 2019 वनडे विश्व कप में भारतीय टीम के लिए कुल 648 रन बनाए थे. 2023 वनडे विश्व कप में उन्होंने 11 मैचों में 597 रन बनाए. रोहित के नाम कप्तान के रूप में एकदिवसीय विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी है.

View this post on Instagram





Source link