ट्रेन के आगे कूदी बुजुर्ग महिला, जांबाजों ने बचाई जान, निकलीं अकेलेपन की शिकार

ट्रेन के आगे कूदी बुजुर्ग महिला, जांबाजों ने बचाई जान, निकलीं अकेलेपन की शिकार

X

ट्रेन के आगे कूदी बुजुर्ग महिला, जांबाजों ने बचाई जान, निकलीं अकेलेपन की शिकार

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक बुजुर्ग महिला आत्महत्या की नीयत से ट्रेन की पटरी की ओर भागी. सामने से मालगाड़ी आ रही थी. इसी समय शिवपुरी के जीआरपी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक जसवंत यादव और रेलवे के ट्रॉली मैन दिनेश गौतम ने बहादुरी का परिचय दिया और बुजुर्ग महिला को बचा लिया. रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में यह पूरा वाक्या रिकॉर्ड हो गया. दरअसल जसवंत यादव थाने में बैठकर अपना काम कर रहे थे कि तभी उन्हें लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं. उन्होंने बाहर निकलकर देखा, तो एक महिला मालगाड़ी ट्रेन के आने पर उसके सामने पटरियों पर खड़ी थी. सामने से ट्रेन स्पीड में आ रही थी. यादव ने जान की परवाह किए बिना तत्परता दिखाते हुए पटरी पर कूदकर महिला की जान बचा ली. रेलवे के ट्रॉली मैन दिनेश गौतम भी महिला को बचाने पटरी पर कूदे थे. महिला से तसल्ली से पूछताछ करने पर पता चला कि उनका नाम सरजू बाई (65) है. उनके पति का निधन हो गया है और वह मुंगावली में अकेली रहती हैं. मुंगावली के पार्षद बाबूलाल को बुलाया गया और महिला को उनके सुपुर्द किया गया.

homevideos

ट्रेन के आगे कूदी बुजुर्ग महिला, जांबाजों ने बचाई जान, निकलीं अकेलेपन की शिकार

Source link