कोरोना को हराकर मैदान पर लौटे नेमार, मैच में विपक्षी खिलाड़ी के सिर पर जड़ दिया मुक्‍का | football – News in Hindi

कोरोना को हराकर मैदान पर लौटे नेमार, मैच में विपक्षी खिलाड़ी के सिर पर जड़ दिया मुक्‍का | football – News in Hindi


नेमार को रोकने की कोशिश करते साथी खिलाड़ी

मैच के बाद नेमार (Neymar) ने कहा कि उन्‍हें गोंजालेज के चेहरे पर मुक्‍का न मारने का अफसोस रहेगा.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    September 14, 2020, 2:11 PM IST

नई दिल्‍ली. कोरोना (Coronavirus) को मात देने के बाद पहली बार मैदान पर लौटे पेरिस सेंट जर्मेन के स्‍टार फुटबॉल खिलाड़ी नेमार जूनियर (Neymar Jr.) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. दरअसल पेरिस सेंट जर्मेन और मार्शेले के बीच खेले गए एक मुकाबले में उनकी टीम विपक्षी टीम से भिड़ गई. नौबत हाथपाई तक आ गई. पीएसजी स्टार नेमार को सीधे लालकार्ड मिला जो सेंटर हाफ अलवारो गोंजालेस से भिड़ गए थे.

नेमार सहित कुल पांच खिलाड़ियों को लाल कार्ड मिला. पिछले नौ साल में मार्शेले के हाथों यह पीएसजी की पहली हार है. फ्रांस के फुटबॉल टूर्नामेंट लीग 1 में 13 सितंबर को खेले गए इस तनावपूर्ण मैच को मार्शेले ने 1 . 0 से जीता. ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने बाद में अधिकारियों से कहा कि उन पर नस्लवादी टिप्पणी की गई थी. पछिलीबार मार्शेले ने 2011 में पीएसजी पर जीत हासिल की.

विवाद के कारण याद रखा जाएगा मैचमार्शेले को लंबे इंतजार के बाद पीएसजी पर जीत मिली, मगर इस मुकाबले को इस जीत से ज्‍यादा विवाद के कारण याद रखा जाएगा, क्‍योंकि इस मुकाबले में 5 रेड कार्ड और 14 येलो कार्ड दिखाए गए. इसका मतलब मैच पूरी तरह से कंट्रोल में नहीं था. नेमार ने मैच के आखिरी पलों में गोंजालेज को मुक्‍का मारा.

मैदान से बाहर आते हुए नेमार ने कैमरे के सामने कहा कि आपने नस्‍लवाद देखा, इसीलिए मैंने उन्‍हें मारा. स्‍टार खिलाड़ी ने इसके बाद ट्वीट भी किया और कहा कि गोंजालेज के चेहरे पर न मारने का मुझे अफसोस है. जिसके बाद में गोंजालेज ने कहा कि उन्‍हें हार को बर्दाश्‍त करना सीखना होगा. हालांकि पीएसजी के कोच थॉमस टकेल का कहना है कि उन्‍हें नेमार ने इस बारे में बताया, मगर उन्‍होंने ऐसा कुछ नहीं सुना. फुटबॉल मे नस्‍लवाद की कोई जगह नहीं हैं, मगर उन्‍हें नहीं लगता कि यहां वो मामला है.





Source link