नवजात बच्ची कचरे में मिली… शरीर पर नहीं थे कपड़े, कलयुगी मां की ऐसी करतूत पर ममता शर्मसार, तलाश में जुटी पुलिस

नवजात बच्ची कचरे में मिली… शरीर पर नहीं थे कपड़े, कलयुगी मां की ऐसी करतूत पर ममता शर्मसार, तलाश में जुटी पुलिस


Last Updated:

Bhind News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र में एक कलयुगी मां ने अपनी ही दूध पीती नवजात बच्ची के गले में रस्सी बांधकर कचरे के ढेर में फेंक दिया. बच्ची की चीख ने आस-पास के लोगों का ध्यान खींचा और उसकी जान बच गई. फिलहाल, पुलिस आरोपी मां की तलाश कर रही है.

Bhind News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी मां ने अपनी ही दूध पीती नवजात बच्ची को मारने की नीयत से उसके गले में रस्सी बांधकर कचरे के ढेर में फेंक दिया, लेकिन कहते हैं न “जागो राखे साइयां मार सके ना कोई”, बच्ची की चीख ने आस-पास के लोगों का ध्यान खींच लिया और उसकी जान बच गई.

यह पूरी घटना देहात थाना क्षेत्र के हाजीनगर की है, यहां सुबह-सुबह स्थानीय लोगों को कचरे के ढेर से एक नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी. जब लोग आवाज आ रही दिशा में पहुंचे तो वहां का मंजर देखकर हैरान रह गए. एक नवजात बच्ची कचरे के ढेर में पड़ी हुई थी और उसके गले में बेरहमी से रस्सी बंधी हुई थी, जैसे कोई उसे मारकर फेंक गया हो. बच्ची ठंड और दर्द से बुरी तरह कराह रही थी.

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और तत्काल बच्ची को अपनी सुरक्षा में ले लिया. पुलिस ने नवजात को भिंड जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे गहन चिकित्सा के लिए SNCU (Special Newborn Care Unit) वार्ड में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की टीम बच्ची की निगरानी कर रही है और उसकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है.

कलयुगी मां की तलाश जारी
इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और हर कोई उस निर्दयी मां को कोस रहा है, जिसने इस मासूम के साथ ऐसी क्रूरताभरी हरकत की. देहात थाना पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के घरों और रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है, ताकि आरोपी मां का कोई सुराग मिल सके. आज भी हमारे समाज में ऐसी खबरें आ जाती हैं कि नवजात बच्चे को फेंक दिया या मार दिया. पुलिस को ऐसो के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

नवजात बच्ची कचरे में मिली… शरीर पर नहीं थे कपड़े, कलयुगी मां की ऐसी करतूत…



Source link