टीकमगढ़ हनुमान मंदिर में चोरी: अज्ञात चोर चांदी के आभूषण ले गए, पुलिस जांच में जुटी – Tikamgarh News

टीकमगढ़ हनुमान मंदिर में चोरी:  अज्ञात चोर चांदी के आभूषण ले गए, पुलिस जांच में जुटी – Tikamgarh News


टीकमगढ़ के एक्सीलेंस स्कूल रोड स्थित बजाज की बगिया हनुमान मंदिर में रविवार रात चोरी हो गई। अज्ञात चोर हनुमान जी महाराज की प्रतिमा से चांदी के आभूषण चुरा ले गए। सोमवार सुबह पुजारी गणेश चतुर्वेदी ने मंदिर पहुंचने पर चोरी का पता चला और पुलिस को सूचना दी

.

पुजारी गणेश चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार रात करीब 9:30 बजे शयन आरती के बाद उन्होंने मंदिर बंद कर दिया था। सोमवार सुबह जब वे मंदिर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला। जांच करने पर हनुमान जी की प्रतिमा से चांदी का मुकुट, चांदी का छत्र, दोनों हाथों के चांदी के चूड़ा बंधन और पैरों के चूड़े गायब मिले।

पुजारी की शिकायत पर कोतवाली थाना प्रभारी उपेंद्र छारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने FSL टीम से भी घटनास्थल की जांच कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का जल्द पता लगाया जा सके।



Source link