पेट दर्द का इलाज कराने पहुंचा युवक, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखकर डॉक्टर के उड़े होश, तुरंत मां ने दान किया अंग

पेट दर्द का इलाज कराने पहुंचा युवक, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखकर डॉक्टर के उड़े होश, तुरंत मां ने दान किया अंग


Last Updated:

Sagar News: रिपोर्ट को देखकर डॉक्टर हैरान रह गए, लड़के और परिवार को जब इसके बारे में पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. क्योंकि इस नौजवान की दो नहीं केवल एक… 

Sagar News: 26 साल का एक लड़का लंबे समय से पेट दर्द से जूझ रहा था. छतरपुर, जबलपुर, रीवा जैसे शहरों में इलाज कर चुका था, लेकिन कहीं पर भी आराम नहीं मिल रहा था. फिर एक दिन अल्ट्रासाउंड जांच करवाई गई, उस रिपोर्ट को देखकर डॉक्टर हैरान रह गए. लड़के और परिवार को जब इसके बारे में पता चला तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई. क्योंकि, इस नौजवान की दो नहीं केवल एक किडनी थी. उसमें भी पथरी होने की वजह से डैमेज हो गई थी. अब वह एक-एक सांस के लिए संघर्ष कर रहा था. लेकिन, अपने लाल की जान बचाने के लिए मां आगे आई. बेटे को किडनी दे दी. डॉक्टर ने सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया. आज वह युवक पूरी तरह स्वस्थ है.

25 साल तक तो सब ठीक रहा…
मामला छतरपुर के महू सहानिया निवासी सुधीर अहिरवार का है. सुधीर दो भाई एक बहन हैं. करीब 2 साल पहले उन्हें पेट में दर्द होने लगा. कई जगह इलाज कराया, लेकिन आराम नहीं मिला. फिर नींद आना भी बंद हो गई. कुछ भी खाते तो उल्टियां होने लगतीं. पैरों में सूजन और शरीर अंदर से जकड़ने लगा था. तब भाई सागर की मकरोनिया में स्थित बंसल हॉस्पिटल पहुंचे. यहां उन्होंने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर विकास गुप्ता से ट्रीटमेंट शुरू कराया, जहां पेट दर्द की शिकायत होने पर उन्होंने जांच की तो पता चला कि बचपन से ही उसकी एक किडनी है. वह करीब 25 साल तक तो स्वस्थ रहा, लेकिन फिर किडनी में पथरी हो जाने की वजह से ध्यान नहीं देने की वजह से किडनी डैमेज हो गई थी.

इस बीमारी की वजह से ऐसा होता है…
सागर में पिछले 3 साल से किडनी स्पेशलिस्ट के तौर पर सेवाएं दे रहे डॉ. विकास गुप्ता ने विशाखा पटनम यूनिवर्सिटी से डीएम नेफ्रोलॉजिस्ट किया है. वह गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं. उन्होंने बताया कि यह एक तरह से Congenital Anomaly बीमारी होती है, जो 1000 या 2000 बच्चों में से एक में देखने को मिलती है. जैसे किसी बच्चे की एक उंगली एक्स्ट्रा हो जाती है या एक उंगली काम रह जाती है. कभी किसी के लिप्स कटे होते हैं तो इसी बीमारी की वजह से होता है. इसमें जब नवजात मां के पेट में गर्भ में रहता है तभी उनकी किडनी या अन्य कोई अंग विकसित नहीं हो पाता है. किसी चीज की वजह से जब अल्ट्रासाउंड वगैरह होता है तब पता चलता है कि उसकी एक किडनी ही है. लेकिन, अगर एक किडनी भी अच्छी है, स्वस्थ है तो कोई परेशानी नहीं होती.

अब मरीज पूरी तरह फिट
सुधीर अहिरवार का केस भी ऐसा ही था. वह पेट दर्द की शिकायत लेकर आए थे, लेकिन जब अल्ट्रासाउंड कराया तब पता चला कि एक किडनी है. वह भी पथरी होने की वजह से डैमेज हो गई. पहले उनका डायलिसिस किया, फिर ट्रांसप्लांट का सुझाव दिया तो उनके मां के लिए राजी हो गई थी. अब भाई पूरी तरह से स्वास्थ्य जीवन शैली सामान्य है और काम भी करता है.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

पेट दर्द का इलाज कराने पहुंचा युवक, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखकर डॉक्टर के उड़े



Source link