मंगलवार भस्म आरती दर्शन: रुद्राक्ष की माला, रजत मुकुट अर्पित कर त्रिनेत्रधारी भगवान महाकाल का श्रृंगार – Ujjain News

मंगलवार भस्म आरती दर्शन:  रुद्राक्ष की माला, रजत मुकुट अर्पित कर त्रिनेत्रधारी भगवान महाकाल का श्रृंगार – Ujjain News


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान मंदिर के कपाट खोले गए। सभा मंडप में वीरभद्र जी काे प्रणाम कर स्वस्तिवाचन कर भगवान से आज्ञा लेकर सभा मंडप वाले चांदी का पट खोले गए। गर्भगृह के पट खोलकर पुजारी ने भगवान का श्रृंग

.

नंदी हाल में नंदी जी का स्नान, ध्यान, पूजन किया गया। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शकर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। भगवान महाकाल को रजतचंद्र, त्रिशूल, मुकुट, भांग, चंदन, ड्रायफ्रूट और भस्म चढ़ाई गई।

भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगन्धित पुष्प से बनी माला धारण की। फल और मिष्ठान का भोग लगाया। झांझ-मंजीरे, डमरू के साथ भगवान महाकाल की भस्म आरती की गई।

भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।



Source link