Vegetable market did not shift in Krishi mandi, people worried due to traffic jam throughout the day | कृषि मंडी में शिफ्ट नहीं हुई सब्जी मंडी, दिनभर ट्रैफिक जाम से लोग परेशान

Vegetable market did not shift in Krishi mandi, people worried due to traffic jam throughout the day | कृषि मंडी में शिफ्ट नहीं हुई सब्जी मंडी, दिनभर ट्रैफिक जाम से लोग परेशान


अंबाह17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मंडी शिफ्ट नहीं होने से सब्जी मंडी में आने वाले उपभोक्ता एवं आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

वर्तमान में मौजूद सब्जी मंडी और उसके इर्द-गिर्द जाम और अतिक्रमण की स्थिति को देखते हुए सब्जी मंडी को कृषि उपज मंडी परिसर में शिफ्ट करने का निर्णय छह माह पहले लिया गया था। तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी विनोद सिंह ने इस संबंध में थोक सब्जी विक्रेताओं की बैठक लेकर उनको इस आशय की जानकारी दी थी। उस समय तय हुआ था कि अब आगामी समय में थोक विक्रेताओं को अपनी दुकानें कृषि उपज मंडी परिसर में लगानी होंगी।

इस पर सब्जी विक्रेताओं ने अनुविभागीय अधिकारी से सहमति जताते हुए कहा था कि आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने पर वह दुकान लगाने के लिए तैयार हैं। लेकिन बैठक के बाद प्रशासनिक उपेक्षा के चलते यह कार्य योजना मूर्त रूप नहीं ले पाई। इसके चलते सब्जी मंडी में आने वाले उपभोक्ता एवं आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि यहां अक्सर सुबह से लेकर शाम तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।

पूर्व में भी बनाई गई थी योजना
सब्जी मंडी को कृषि उपज मंडी में शिफ्ट करने की योजना तीन साल पुरानी है। इस योजना के तहत प्रथम चरण में थोक सब्जी मंडी तो दूसरे चरण में फुटकर व्यापारियों को कृषि उपज मंडी परिसर में शिफ्ट करना था, लेकिन विभिन्न कारणों के चलते यह प्रस्ताव अब तक अधर में ही लटका है। कृषि उपज मंडी परिसर में लगभग तीन वर्ष पहले ही थोक सब्जी मंडी को लाने की योजना बनाई गई थी।

उस समय पर ही कृषि उपज मंडी परिसर में थोक विक्रेताओं के लिए अलग से टीनशेड भी तैयार करवा दिए गए थे, प्रशासनिक लापरवाही कारण पिछले छह माह तक कृषि मंडी में थोक सब्जी मंडी शिफ्ट नहीं हो पाई। इसके बाद 6 माह पहले इस संबंध में बैठक आयोजित कर फिर इस योजना पर अमल करने की बात कही गई, लेकिन जिम्मेदारों के ध्यान न देने के कारण अब तक थोक सब्जी मंडी कृषि उपज मंडी परिसर में नहीं पहुंच पाई है।

अगर कृषि उपज मंडी परिसर में सब्जी मंडी पहुंचती हैं तो कृषि उपज मंडी को जहां शासन से निर्धारित शुल्क व्यापारियों से लेने में आसानी रहेगी। वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक देखरेख में किसानों की सब्जी खरीदे जाने से उन्हें निर्धारित भाव प्राप्त हो सकेगा। इसके साथ-साथ उक्त इलाके में सब्जी मंडी पहुंचने से क्षेत्र में रौनक बढ़ेगी और लोगों का आवागमन बढ़ेगा। वहीं सब्जियों के भाव में भी विक्रेता मनमानी नहीं कर पाएंगे। थोक सब्जी मंडी कृषि उपज मंडी परिसर में शिफ्ट नहीं होने के कारण वहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। नगर में कृषि उपज मंडी बायपास रोड के पास स्थित है। इस परिसर में व्यापारियों के लिए बिजली पानी बाउंड्रीवॉल सहित अन्य सुविधाएं प्रशासन को जुटानी पड़ेंगी, नही तो गर्मी और बरसात के दिनों में विक्रेताओं और व्यापारियों सहित खरीदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

फुटकर विक्रेता होंगे एक जगह एकत्रित
कृषि उपज मंडी परिसर शहर के आधे इलाके से लगभग डेढ़ से 2 किलोमीटर की दूरी पर है ऐसे में जगह-जगह सब्जी मंडी या सब्जी बाजार खुलने का अंदेशा है वर्तमान में जग्गा रोड नगर पालिका चौराहा जैसे स्थानों पर भी अनेक सब्जी की दुकानें लगती है कृषि उपज मंडी में सब्जी मंडी पहुंचने पर अगर यह दुकान यहां लगी रहती हैं तो वहां पहुंचने वाले व्यापारियों को नुकसान होगा इसके चलते समस्त शहर की दुकानों को सब्जी मंडी में पहुंचाना प्रशासन के लिए चुनौती होगी।

0



Source link