अब दिवाली के बाद भी लें मिठाईयों के मजे! स्टोर करने के लिए अपनाएं ये 4 गोल्डन टिप्स, महीनेभर रहेगा फ्रेश

अब दिवाली के बाद भी लें मिठाईयों के मजे! स्टोर करने के लिए अपनाएं ये 4 गोल्डन टिप्स, महीनेभर रहेगा फ्रेश


Last Updated:

Tips and Tricks: दिवाली के बाद बचे मिठाई को लंबे समय तक खराब होने से बचाना चाहते हैं? बस कुछ आसान स्टोरेज टिप्स अपनाएं, जिससे मिठाईयां कई दिनों तक सुरक्षित है.

बुरहानपुर. अक्सर लोग मिठाइयां बाजार से खरीद कर लेकर आ जाते हैं, लेकिन जब खाने में नहीं आती है, तो खराब होने का डर लगता है. यदि आपके घर पर भी अधिक मिठाई है, तो आप उसको सुरक्षित रख सकते हैं. इन आसान टिप्स का पालन कर लीजिए आपकी मिठाई महीने तक खराब नहीं होगी. आज हम आपको सही जानकारी बताने जा रहे हैं.

एक्सपर्ट ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट हवाई सुबह चौधरी से बात की, तो उन्होंने बताया कि यदि आपके घर पर भी त्यौहार के समय में किसी ने अधिक मिठाई लाकर दे दी है, तो उसके खराब होने की चिंता बढ़ जाती है, लेकिन आज हम आपको ऐसी चार आसान टिप्स बताने के लिए जा रहे हैं. एक्सपर्ट के अनुसार यदि आप इनका पालन करते हुए मिठाई को आपके घर में रखते हैं, तो आपकी मिठाई एक महीने तक भी खराब नहीं होगी. मिठाई एयरटाइट बॉक्स में रखिए और फ्रीजर में स्टोर करिए नमी से दूर रखें कांच के जार में आप मिठाई को रख सकते हैं. मिठाई करीब 1 महीने तक खराब नहीं होती है.

फ्रिज में रखिए मावे की मिठाई 
यदि आपके यहां पर भी मावे की मिठाई पड़ी हुई है, तो आप उसको फ्रिज में रख सकते हैं. फ्रिज में मिठाई रखने से वह खराब नहीं होती एक महीने तक आप फ्रिज में रखी हुई मिठाई को खा सकते हैं.

एयरटाइट बॉक्स में रख सकते हैं यह सामग्री 
यदि आपके पास भी एयर टाइट बॉक्स है तो आप उसके अंदर शक्कर पारे बालूशाही मोहन थाल जैसी मिठाइयों को रख सकते हैं, जिससे वह खराब नहीं होती है.

नमी से रखे दूर 
यदि आप भी आपके घर की मिठाई को सुरक्षित रखना चाहते हैं और वह खराब नहीं है तो आप सबसे पहले जिस जगह पर नमी नहीं रहती है वहां पर इस मिठाई को रख सकते हैं.

कांच के जार में रख सकते हैं मिठाई 
यदि आप के पास एक बड़ा सा कांच का जार है तो आप उसके अंदर भी मिठाई रख सकते हैं. उसमें हवा भी नहीं लगती और  गर्मी भी नहीं लगती है. जिससे आपकी मिठाई खराब नहीं होती है. मिठाई खराब होने का एक ही कारण होता है की मिठाई को गर्मी बर्दाश्त नहीं होती.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

अब दिवाली के बाद भी लें मिठाईयों के मजे! स्टोर करने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स



Source link